{"_id":"69558382e0bc0aebac057866","slug":"welcome-the-new-year-celebrated-with-great-enthusiasm-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-147805-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल का स्वागत : हर्षोल्लास के साथ मनाया उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल का स्वागत : हर्षोल्लास के साथ मनाया उत्सव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नए साल के स्वागत में आधी रात तक इस तरह मनाया जाता रहा जश्न। संवाद
- फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। नववर्ष का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया गया। 31 दिसंबर की रात से ही लोगों में नए साल के लिए खासा उत्साह देखने को मिला। रात 12 बजते ही लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। हर ओर हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई दी और माहौल उत्सवमयी बन गया।
नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर के होटल, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल पूरी तरह सजे हुए नजर आए। नववर्ष के अवसर पर कई होटलों और बैंक्वेट हॉल में विशेष छूट दी गई जिसका लोगों ने जमकर लाभ उठाया।
जगह-जगह न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया गया जहां लोग संगीत, नृत्य और स्वादिष्ट व्यंजनों का देर रात तक आनंद लेते रहे। परिवारों, युवाओं और मित्र समूहों ने साथ मिलकर नए साल का स्वागत किया।
विज्ञापन
बाजारों में भी नववर्ष के लिए खासा उत्साह देखने को मिला। लोग एक-दूसरे को उपहार और मिठाइयां देने के लिए खरीदारी करते नजर आए। मिठाई की दुकानों पर विशेष भीड़ रही। गिफ्ट आइटम, केक और सजावटी सामान की भी जमकर बिक्री हुई। दुकानदारों का कहना है कि नववर्ष के लिए अच्छी खरीदारी हुई।
व्यापार में भी रौनक बनी रही। नववर्ष की पूर्व संध्या पर लोग अपने रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों को बधाइयां देते दिखाई दिए। नव वर्ष का आगमन शहर के लिए खुशियां, उम्मीदें और नए संकल्प लेकर आया।
लोगों ने पुराने साल की यादों को पीछे छोड़ते हुए नए साल में बेहतर भविष्य, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उत्साह, उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया यह नववर्ष सभी के लिए यादगार बन गया। शीतकालीन छुट्टियों के चलते स्कूलों में भी पूर्व संध्या पर उत्साह के साथ मनाया गया।

कुरुक्षेत्र। नए साल के स्वागत में आधी रात तक इस तरह मनाया जाता रहा जश्न। संवाद- फोटो : samvad