फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Welcome of tourist with International Gita Festival due to broken road and dusty soil

टूटी सड़क व धूल मिट्टी से हो रहा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Welcome of tourist with International Gita Festival due to broken road and dusty soil
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में टूटी सड़क और धूल मिट्टी से लोगों का स्वागत किया जा रहा है। पिपली स्थित गीता द्वार को महोत्सव में पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए जगमगाया गया है, लेकिन इस द्वार से शहर में दाखिल होते ही लोगों को उखड़ी सड़क व गड्ढों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर तीन के कट से नए अड्डे तक करीब दो किलोमीटर की सड़क को उखाड़कर बजरी डाले एक माह से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन सड़क कब बनाई जाएगी इस बारे में कुछ नहीं पता। गीता महोत्सव से कई दिन पहले थानेसर विधायक ने घोषणा की थी कि 30 नवंबर से पहले पिपली से मोहन नगर तक की सड़क बन जाएगी। इस 30 नवंबर को बीते भी पांच दिन हो गए हैं, लेकिन सड़क की हालत अभी वैसी ही है। आलम यह है कि लोगों को सड़क पर उठने वाली धूल मिट्टी में सफर करना पड़ रहा है। पिपली से मोहननगर तक के महज पांच मिनट के सफर को उखड़ी सड़क की वजह से दस मिनट में तय करना पड़ रहा है। इस सड़क पर रोजाना तीन से चार हादसे होना आम बात हो चुकी है।
विज्ञापन

बॉक्स
गड्ढे हादसों को दे रहे न्योता: प्रवीन कश्यप
प्रवीन कश्यप ने बताया कि पिपली से मोहननगर तक उखाड़ी गई सड़क हादसों को न्योता दे रही है। दिनभर उड़ती धूल राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। पिछले तीन साल से थर्ड गेट से पिपली तक बन रही सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है, जिस वजह से लोगों को परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
आमजन हो रहे परेशान: अमित महिवाल
अमित महिवाल ने बताया कि पिपली गेट से मोहननगर तक सड़क उखाड़ी जाने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उखड़ी सड़क पर पानी छिड़कने की वजह से यहां कीचड़ हो जाता है, जिस वजह से एक दो बार दोपहिया वाहन चालक फिसलकर नीचे गिरकर घायल हो चुके हैं। इस सड़क निर्माण का कार्य कछुए से भी धीमी चाल चल रहा है।
बॉक्स
ऑटो का हो रहा नुकसान: विक्रम
ऑटो चालक विक्रम ने बताया कि उखाड़ी सड़क पर ऑटो चलाने से उनके ऑटो के पुर्जे हिल चुके हैं, जिन पर बार-बार वेल्डिंग करानी पड़ रही है। हर दूसरे तीसरे दिन दोबारा से वेल्डिंग उखड़ जाती है। पूरे दिन में जो भी काम करते हैं उनमें से आधे तो ऑटो पर ही खर्च हो जाते हैं।

मौके पर जाकर करेंगे निरीक्षण : अखिल पिलानी
एडीसी अखिल पिलानी ने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी। अब तक यह कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा और जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed