फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   welcome new students, Kurukshetra

नए विद्यार्थियों का किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
welcome new students, Kurukshetra
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते शिक्षक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान उमरी में दाखिला लेने वाले नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य अभियंता कंवल सचदेवा ने बताया की संस्थान ने बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ एमओयू साइन कर रखे हैं, जिसमें विद्यार्थियों को नौकरी प्राप्त करने का सुनहरी अवसर प्राप्त हो सकता है
कार्यक्रम में हरियाणा योग आयोग द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया और अपने स्वास्थ्य को कैसे ठीक रखा जा सकता है, इसके बारें में सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों को हर कक्षा मेंअनुशासन के साथ भाग लेने के लिए उत्साहित किया गया और बताया गया कि तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स करने के बाद किस ब्रांच की कहां-कहॉ प्लेसमेंट हो सकती है, उसके बारे में सभी विद्यार्थियों को विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थियों को संस्थान का भ्रमण करवाया गया, जिसमें उनको पुस्तकालय, कार्यशालाओं, प्रयोगशालाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राध्यापकों और प्राध्यापिकाओं द्वारा जीवन कौशल के विशेषज्ञ, आत्म जागरूकता, लिंग संवेदीकरण, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन पर विशेषज्ञ, ई-लर्निंग और डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम, वृक्षारोपण और ऊर्जा संरक्षण पर विशेषज्ञ, उद्यमिता कौशल विकास पर विशेषज्ञ और उद्यमियों की सफलता की कहानियों जैसे विषयों पर भाषण के माध्यम से मार्गदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राध्यापिका अर्चना शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर कोआर्डिनेटर बताया कि ऐसे कार्यक्रम से विद्यार्थियों को बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है। इस दौरान प्राध्यापक दीपक रोहिला, सुरिंद्र कुमार, अजय मलिक, कृष्ण दहिया, मनीष कुमार, रमनदीप सिंह, मनोज कुमार और प्राध्यापिका अर्चना शर्मा, लवलीना, आभा बसंल, जौगिन्द्र कौर, सुशीला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed