फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weekly Satsang at Jai Omkar Ashram, message of Guru devotion and surrender

Kurukshetra News: जय ओंकार आश्रम में साप्ताहिक सत्संग, गुरु भक्ति और समर्पण का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Weekly Satsang at Jai Omkar Ashram, message of Guru devotion and surrender
कुरुक्षेत्र। जय ओंकार आश्रम श्री ब्रह्मा मंदिर प्रांगण में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। सत्संग में आसपास के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। संगत ने गुरु महिमा का गुणगान किया और ओंकार भगवान के जयकारों के साथ सर्व कल्याण की कामना की। पूरा प्रांगण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिभाव से ओत-प्रोत नजर आया।
विज्ञापन

कुरड़ी वाले स्वामी शक्तिदेव ने कहा कि प्रत्येक इंसान को अपने गुरु के प्रति पूर्ण समर्पण और समभाव में रहना चाहिए। गुरु शरण में रहने वाले जीव के जीवन में कभी भी अप्रिय घटना नहीं हो सकती, क्योंकि वह निराकार परब्रह्म ओंकार भगवान के साकार स्वरूप गुरु के आश्रय में रहता है। उन्होंने कहा कि संसार के सभी प्राणी अपने कर्मों के अनुसार सुख-दुख भोगते हैं, किंतु जो पूर्ण रूप से गुरु पर आश्रित हो जाता है, वह कर्म-जाल से मुक्त होकर सदा सुख और शांति प्राप्त करता है। गुरु का आश्रित वही बन सकता है, जो गुरुवाणी और गुरु सेवा को जीवन में सर्वोपरि स्थान देता है।
विज्ञापन

सत्संग में बताया गया कि जब जीव का गुरु से आत्मिक संबंध जुड़ता है, तब उसे आत्मानंद की अनुभूति होती है, जो केवल ओंकार भगवान की शक्ति स्वरूप सद्गुरु ज्योति से ही संभव है। संघ संचालक पंडित शिवनारायण दीक्षित ने कहा कि गुरु चरणों की सेवा सर्वोच्च है और सभी को अपने गुरुदेव का आशीर्वाद अवश्य लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed