फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Wednesday was the hottest day of August, Kurukshetra

अगस्त का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Wednesday was the hottest day of August, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अगस्त माह में बुधवार को दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा है। दिन में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से भी पार जाने से लोगों को गर्मी से खूब सताया। बीते नौ दिनों से पारा 35 डिग्री से नीचे ही रहा था। बुधवार को तेज धूप ने लोगों को अपने-अपने घरों व दफ्तरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया।
राखी के त्योहार से एक दिन पहले जहां बाजारों में अच्छी खासी भीड़ होनी चाहिए थी। वही गर्मी के कारण बाजार खाली-खाली नजर आए। हालांकि शाम को गर्मी का प्रकोप कुछ कम हुआ तो लोगों की अच्छी खासी भीड़ बाजार में खरीदारी के लिए पहुंची। शाम को उमस ने भी काफी परेशान किया। मौसम विभाग अनुसार वीरवार को बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना है, जिसे अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा। वहीं शुक्रवार और शनिवार को मौसम साफ रहेगा और तापमान फिर से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को फिर से बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना है। इस दौरान तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को बारिश के अब तक के सबसे ज्यादा 90 प्रतिशत चांस रहेंगे, जिससे अधिकतम तापमान फिर से लुढ़ककर 29 डिग्री सेल्सियस डिग्री पर आ जाएगा। मंगलवार और बुधवार को बारिश होने के 50-50 प्रतिशत चांस हैं। दोनों दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उसके बाद वीरवार और शुक्रवार को बारिश होने की 60-60 प्रतिशत संभावना है। वीरवार को अधिकतम तापमान 31 और शुक्रवार को 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed