फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather raises concerns from the fields to the grain market; clouds persisted throughout the day.

Kurukshetra News: खेत से लेकर अनाजमंडी तक मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिन भर छाए रहे बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Weather raises concerns from the fields to the grain market; clouds persisted throughout the day.
कुरुक्षेत्र। जिले में मौसम में बदलाव दो दिन से जारी है। शनिवार को भी दिन भर बादल छाए रहे तो बारिश की संभावना भी बनी रही। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। मौसम बदलने से खेतों से लेकर अनाज मंडियों तक किसानों के बीच चिंता दिखाई दी तो वहीं इसका असर पड़ने की संभावना भी बनी रही। अगले दो दिन भी मौसम में हल्का बदलाव जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। गांव अमीन के किसान राजबीर सिंह, राजीव कुमार व परवारा सिंह का कहना था कि अब धान कटाई में तेजी आने लगी है। अगले एक सप्ताह तक पीआर धान की कटाई चरम पर पहुंच जाएगी। ऐसे में साफ मौसम की जरूरत है। अब फसल पकी खड़ी है। अनाज मंडियां भी लबालब है। बारिश हुई तो बड़ा नुकसान हो सकता है। उधर, मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री तक दर्ज किया गया। कृषि विशेषज्ञ डॉ. कर्मचंद का कहना है कि रविवार को यह 32 डिग्री व 24 डिग्री तक व मौसम में हल्का बदलाव रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed