{"_id":"62ae37ef8b5453207b75188e","slug":"weather-pleasant-due-to-rain-relief-from-heat-remains-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1119624172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी से राहत बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी से राहत बरकरार
विज्ञापन
बारिश से बचने के लिए छाता लेकर सड़क से गुजरती युवतियां। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। इस बार प्री मानसून भी पूरा मेहरबान हो रहा है। लगातार तीन दिनों से बारिश होने के साथ-साथ मौसम सुहावना बना हुआ है। लोगों दिन में एसी व कूलर न भी चलाएं तो गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है।
मौसम विभाग अनुसार पिछले दो वर्षों के मुकाबले इस बार प्री मानसून में भी अच्छी बारिश हो रही है। शनिवार को भी जिले में 26 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जिसे मिलाकर पिछले तीन दिनों की बारिश का रिकॉर्ड 53 एमएम रहा है। शनिवार को भी पिछले दो दिनों की तरह सुबह करीब छह बजे तेज बारिश शुरू हुई। करीब आठ बजे तक सिलसिला जारी रहा। उसके बाद साढ़े नौ बजे फिर से बदरा झमाझम बरसने लगे। एक तरफ जहां इस बारिश से लोगों को राहत मिल रही है वहीं सड़कों पर जमा पानी के कारण परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। उधर मौसम विभाग ने मंगलवार तक अभी लगातार बारिश की 50 से 60 प्रतिशत संभावना जताई गई है, जबकि उसके बाद भी चार पांच दिन गर्मी से राहत बरकरार रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा। वहीं सोमवार को भी बारिश की 50 प्रतिशत संभावना के साथ तापमान 31/24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मंगलवार को बारिश होने के 60 प्रतिशत चांस हैं, जिसके चलते अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद बारिश थमेगी और तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। बुधवार को तापमान 34/25, वीरवार को 36/25, शुक्रवार को 38/26, शनिवार को 39/26 और रविवार को 39/27 डिग्री रहने की संभावना है।