फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather changed, rain brought relief from heat

Kurukshetra News: बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, rain brought relief from heat
कुरुक्षेत्र। आखिरकार भीषण गर्मी से परेशान लोगों राहत मिल गई। बुधवार की देर रात्रि अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवा चली। कुछ देर बाद हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो देर रात्रि तक जारी रही। वीरवार की अलसुबह फिर से मौसम ने करवट ली और बारिश हुई। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पिछले दिनों यह तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से पार जा रहा था।
विज्ञापन

जिले में औसतन 12 एमएम बारिश हुई, जिसमें सबसे ज्यादा पिहोवा क्षेत्र में 31 एमएम हुई। थानेसर में 17 एमएम, शाहाबाद, लाडवा में तीन-तीन, इस्माईलाबाद में नौ व बाबैन में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश होने के चलते वीरवार को जून माह में पहली बार सुबह मौसम में ठंडक का एहसास हुआ, जिससे मौसम में सुहावना हो गया, जबकि दोपहर तक बादल छाए रहे और दोपहर बाद तेज धूप भी खिल उठी, लेकिन बारिश होने के चलते लू से राहत रही।
विज्ञापन


गर्मी का असर कम होने के कारण बाजार में थोड़ी रौनक नजर आई। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी के चलते बाजार में सन्नाटा देखने को मिल रहा था। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उधर मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने के चलते अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट रहने की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते अगले दो दिनों तक बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी होने के आसार बने हुए हैं। कृषि केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि प्री मानसून की बारिश होने के कारण अगले सप्ताह तक तापमान कम रहने की संभावना बनी हुई हैं, जबकि मानसून की बारिश जुलाई माह के पहले सप्ताह में होने के आसार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन









बारिश होने से धान रोपाई में जुटे किसान खुश

इस्माईलाबाद। वीरवार सुबह हुई बारिश से तापमान में आई गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी व लू से काफी राहत मिली है। बारिश होने से ठंडी हवा चलने के कारण सुबह के समय मौसम सुहावना नजर आया। पिछले कुछ दिनों से तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया था। बारिश से वीरवार तापमान में गिरावट देखने को मिली। जिससे मौसम सुहावना रहा। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से गर्मी फिर से बढ़ने लगी, लेकिन ठंडी हवा लोगों को राहत देती रही। वहीं बारिश धान की फसल के लिए वरदान साबित हुई, जिससे धान की रोपाई में थोड़ी तेजी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed