फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Wave of happiness among workers as Nayab Nayab Saini becomes Chief Minister

Kurukshetra News: नायब नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Wave of happiness among workers as Nayab Nayab Saini becomes Chief Minister
इस्माईलाबाद। नायब नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर बनी हुई है। नायब सैनी को चंडीगढ़ में बधाई देने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं का एक जत्था मंडल अध्यक्ष चिरंजीव गर्ग की अध्यक्षता में रवाना हुआ। मंडल अध्यक्ष चिरंजीव गर्ग ने बताया कि प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि जिला कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री बनाया गया हो। उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी प्रत्येक व्यक्ति को उसकी योग्यता के अनुसार आगे बढ़ने का मौका देती है। भाजपा पार्टी के ऐसे निर्णयों के कारण ही पार्टी आज प्रदेश की पहली पसंद बनी हुई है। इस अवसर पर उनके साथ विकास गर्ग, अमन ठसका, गुरवंत विर्क, देवेंद्र विर्क आदि मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा मंडल प्रेस प्रवक्ता प्रहलाद भगत शर्मा भी अपने साथियों सहित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बधाई देने के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed