{"_id":"64b45903843cda058e0ec3f4","slug":"water-everywhere-life-is-troubled-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-1214-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हर तरफ पानी, परेशान है जिंदगानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हर तरफ पानी, परेशान है जिंदगानी
विज्ञापन
पिपली । बाढ़ के चलते बेकाबू हुए हालात संभल नहीं रहे हैं। चारों तरफ पानी ही पानी है। खेतों में फसलें जलमग्न हैं तो अनेक मकानों व भवनों के बाहर भी पानी जमा है। कौलापुर, ईशरगढ़, रामगढ़, बिहोली, बजीदपुर और पिपली के अनेक हिस्सों में पानी भरने से स्थिति बेहद खराब है। लोगों का जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
बिहोली में निर्मित खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय के प्रांगण व बाहर जमा पानी ने नदी का रूप ले रखा है जबकि बिहोली स्टेडियम में अब भी दो फीट से ज्यादा पानी भरा है। चिड़ियाघर व संत रामपाल आश्रम समेत कई स्थानों के इर्दगिर्द पानी से लबालब दिखाई दे रहा है।
लोगों का कहना है की इतना पानी करीब तीस साल पहले आया था। लिंडा ड्रेन गांव बजीदपुर,बिहोली,पिपली से होकर गुजरता है। युवा कह रहे हैं की इतना पानी उन्होंने पहली बार देखा। ग्रामीणों में प्रदेश सरकार, प्रशासन , सांसद और स्थानीय विधायक मेवा सिंह के खिलाफ रोष पनप रहा है। ग्रामीणों ने कहा की सरकारी अधिकारी, सांसद और विधायक गांववासियों की सुध लेने नही आए ।
विज्ञापन
30 साल पहले देखा इतना पानी : केहर सिंह
गांव बजीदपुर के बुजुर्ग केहर सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में ऐसा पानी उन्हें तीस साल पहले देखा था। कई सालों से बरसात काफी कम हुई। उन्होंने बताया की बजीदपुर,बिहोली लिंडा ड्रेन का क्षेत्र हैं।
चारे का संकट, पशु भी भूखे: बलविंद्र
बजीदपुर निवासी बलविंद्र सिंह ने बताया कि बरसात के कारण चारे का संकट पैदा हो गया है। पशु भूख के कारण बेहाल हैं। लिंडा ड्रेन में खाली पड़े खेतों में घास उगा हुआ था। जिसमें गांव के सभी पशु चराने जाते थे। लेकिन भारी मात्रा में पानी आने के कारण पशुओं के लिए चारे का संकट पैदा हो गया है।
लोग घर छोड़ दूसरी जगह हुए सिफ्ट : टेक चंद
बिहोली निवासी टेक चंद ने बताया कि गांव में पानी घुस गया। कालोनी में पूरी तरह से पानी घुस गया है। लोग घर छोड़कर गांव में चले आए हैं। उन्होंने बताया की इस प्रकार की त्रासदी उन्होंने काफी सालों के बाद देखी है।
सभी मिलकर प्रभावितों का करें सहयोग : विरेंद्र रॉय
बजीदपुर निवासी वीरेंद्र रॉय ने कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी गांव व क्षेत्रवासियों को मिलकर बाढ़ से पीडि़तों को सहयोग करना चाहिए। बाढ़ से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई होना संभव नहीं है। लेकिन अब थोड़ा थोड़ा सहयोग करें तो त्रासदी से त्रसद परिवारों को कुछ राहत दे सकते हैं।
सरकार की नाकामियों का नतीजा बाढ़ का कहर : बीर सिंह
आप नेता बीर सिंह ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा बाढ़ का कहर सरकार की नाकामियों का नतीजा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया की सरकार ने समय पर नदी,नालों की सफाई नहीं की। इसके जनता बहुत परेशान है। उन्होंने कहा की गांव में पानी भर गया है। जिसकी सुध लेने न तो प्रशासनिक अधिकारी आए न ही मंत्री और विधायक।