फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   water came after 25 years in rakshi river

राक्षी नदी में 25 साल बाद आया पानी, 50 गांवों के किसानों को होगा फायदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
water came after 25 years in rakshi river
राक्षी नदी में लगभग 25 वर्ष के बाद पानी नजर आया है। इस 32 किलोमीटर राक्षी नदी में पानी आने से 50 गांवों के किसानों को फायदा होगा। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच रविवार को नदी का अवलोकन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से प्रदेश की नदियों, नहरों व रजवाहों का सुधारीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। सरकार ने सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड का गठन करके सरस्वती नदी को फिर से धरातल पर प्रवाहित करने की योजना को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। इस योजना के लिए बकायदा करोड़ों रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इस बड़ी परियोजना पर तेजी के साथ काम चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने लाडवा, इंद्री व आसपास के क्षेत्र के किसानों की बहुत पुरानी मांग को पूरा करते हुए राक्षी नदी में पानी छोड़ कर किसानों के सपनों को साकार करने का काम किया है। इस क्षेत्र के करीब 50 गांवों के किसानों को फायदा होगा और इस राक्षी नदी के पास के आसपास के डार्क जोन क्षेत्र में भूजल स्तर में भी सुधार होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना से राक्षी नदी में लगातार पानी बहाव पर काम किया जाएगा। फिलहाल राक्षी नदी में जरूरत के हिसाब से पानी छोड़ा गया है। इस नदी में पानी आने से किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed