फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ward 12 problems in kurukshetra

वार्ड-12 में टूटी सड़कें, बदहाल पार्क, पानी की निकासी व बेसहारा पशुओं जैसी कई समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ward 12 problems in kurukshetra
शहर के वार्ड नंबर 12 में टूटी सड़कें, बदहाल पार्क, पानी की निकासी की निकासी और बेसहारा गोवंश जैसी अनेक समस्याएं हैं। वार्ड की सड़कों के हालात बहुत ज्यादा बुरे हैं। जर्जर सड़कें आए दिन हादसों को न्योता दे रही है। वहीं, कई-कई जगह तो इन पर गहरे गड्ढे भी हो चुके हैं। ऐसा कोई दिन नहीं होता, जिस दिन इन टूटी सड़कों के कारण कोई चोटिल न होता हो। इसके साथ ही यहां पानी की निकासी की समस्या भी गंभीर है। हल्की बारिश में वार्ड को तालाब में तबदील होने से समय नहीं लगता। सड़कों पर एक से डेढ़ फुट पानी भर जाने से राहगीर यहां से निकल भी नहीं पाते हैं। सड़कें पर बने गड्ढों में बारिश का पानी स्थिति और ज्यादा खराब कर देता है। पानी के कारण यह गड्ढे दिखाई नहीं देते और अनजान वाहन चालक इसमें फंस जाता है। वार्ड वासियों द्वारा सड़कों से संबंधित कई शिकायतें संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई, लेकिन अब तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसके अलावा वार्ड के बदहाल पार्कों की भी समस्या गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन

कई पार्कों में इतनी बड़ी-बड़ी घास उग चुकी है कि यहां कोई सैर करने के लिए भी नहीं आना चाहता। बच्चों पार्कों में खेलने से वंचित है। वार्ड वासियों का आरोप है शहर में जहां विकास कार्यों के दावे किए जा रहे हैं ऐसे में उन्हें उनके वार्ड में तो अब तक कोई विकास कार्य नजर नहीं आया है। वार्ड में इन दिनों बेसहारा गोवंश की भी भरमार हो चुकी है। बेसहारा गोवंश सारा दिन वार्ड के पार्कों और सड़कों पर डेरा जमाये बैठे रहते हैं। यह आज कल लोगों के लिए खतरा बने हुए है। इनकी वजह से बच्चें सड़कों पर पार्कों में नहीं जा पाते। यदि कोई इन्हें हटाने की कोशिश करता है तो ये उलटा उनपर हमला कर देते हैं। उपायुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों को 31 अगस्त तक शहर को कैटल फ्री करने के आदेश दिए हैं, लेकिन उनके वार्ड में अभी तक इस अभियान की कोई कार्रवाई नजर नहीं आई है। इन बेसहारा गोवंश के कारण वार्ड की सड़कों पर गोबर के ढ़ेर भी लगे रहते हैं। नगर परिषद के टिप्पर घरों से हो कूड़ा उठाकर ले जाते हैं, लेकिन उनके सफाई कर्मचारी सड़कों पर पडे गोबर व कूड़े कचरे को रोजाना साफ नहीं करते हैं। बारिश के दिनों में यह गोबर व कूड़ा कचरा सड़कों पर फैल जाता है, जिससे फिर इनकी गंदगी दुर्गंध उठती है कि लोगों का अपने घरों के भीतर रहना भी मुश्किल हो जाता है। अधिकारियों को वार्ड की इन समस्याओं पर ध्यान देकर जल्द इनका समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

सेक्टर-5 में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर : तेजबीर सिंह
सेक्टर पांच रेजिडेंशल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान तेजबीर सिंह दुगारी ने कहा कि उनके सेक्टर में सफाई व्यवस्था बहुत ज्यादा खराब है। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी सफाई के लिए नहीं आते है। सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। बेसहारा गोवंश की भरमार है। इतना ही नहीं सेक्टर का कम्युनिटी सेंटर भी खस्ताहाल हो चुका है। लोगों को कार्यक्रम आयोजन के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। शिकायतों को लेकर कई बार नगर परिषद अधिकारियों को लिखा जा चुका है और मौखिक तौर भी बहुत बार कहा जा चुका है, लेकिन आज तक अधिकारियों ने उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया। अधिकारियों की अनदेखी के कारण उनके सेक्टर की समस्याएं दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ती जा रही है। सेक्टर में बहुत से प्लाट खाली हैं अब उनमें बहुत बड़ी-बड़ी घास उग चुकी है। इनमें कीट पतगें व सांप भी रहने लगे हैं। इसके साथ ही सड़कों की भी यहां हालत बहुत ज्यादा खराब है। अधिकतर सड़कें टूटी हुई हैं, जिस कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को बंद दिन में जलती है स्ट्रीट लाइटें : रमेश
रमेश शर्मा ने कहा कि सड़कों की हालत तो पहले की बहुत बदतर है। ऊपर से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण स्थिति और भी बिगड़ जाती है। कई स्ट्रीट लाइटें तो ऐसी है जो दिन में तो जलती रहती है, लेकिन रात होते ही बंद हो जाती है। रात में समय सड़कों पर बेसहारा गोवंश भी बैठा रहता है, जोकि अंधेरे में दिखाई नहीं देता। ऐसे में कई बार हादसे भी हो जाते हैं।
पानी की निकासी ठीक नहीं : सुशील शर्मा
सुशील शर्मा ने कहा कि वार्ड में पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। जरा सी बारिश से सड़कें लबालब हो जाती है। बाद में यह सारा पानी खाली पड़े प्लाटों में चला जाता है और कई-कई दिन तक वहीं पर खड़ा रहता है। इस पानी में मच्छर मक्खी भी पनपने लग जाते हैं, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। यदि वार्ड में पानी की निकासी ठीक हो जाए तो कई समस्याओं का एक साथ समाधान हो सकता है।

बेसहारा गोवंश से हो रही परेशानी : किरण कुमार
किरण कुमार ने कहा कि वार्ड में ऐसी कोई गली या सड़क नहीं है जहां बेसहारा गोवंश न दिखाई दे। इन दिनों इनकी भरमार है। यह हटाने पर भी सड़क से नहीं हटते हैं। इनके गोबर के कारण हमेशा दुर्गंध फैली रहती है। इसके साथ वार्ड में कांग्रेस घास बहुत ज्यादा उग चुकी है। नप अधिकारियों को इन ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed