फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Wanted accused arrested for importing four kilos of opium

Kurukshetra News: चार किलो अफीम मंगाने का वांछित आरोपी हत्थे चढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Wanted accused arrested for importing four kilos of opium
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ज्योतिसर बस अड्डा के पास से सात लाख रुपये की अफीम के मामले मेें वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीन महीने पहले आरोपी राजेंद्र निवासी गुथमडा जिला पटियाला ने चार किलो 50 ग्राम अफीम मंगाई थी तभी से आरोपी राजेंद्र फरार चल रहा था। एनसीबी पुलिस अधीक्षक राजकुमार ने बताया कि उनकी टीम ने 19 मार्च को बुहावी गांव से एक कैंटर परिचालक गुरजिंदर सिंह निवासी फरीदपुर जिला पटियाला को चार किलो 50 ग्राम अफीम व तीन किलो 800 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद किया था, जबकि चालक बलजीत सिंह निवासी मुराद माजरा जिला पटियाला मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन

दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ और बिहार से अपने कैंटर में छिपाकर यह नशीला पदार्थ लेकर आए थे। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया था कि यह अफीम राजेंद्र ने मंगाई थी तभी से आरोपी फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर उनकी टीम ने वांछित आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एनसीबी यूनिट कुरुक्षेत्र के प्रभारी सुखपाल ने बताया कि आरोपी को अदालत के आदेश से 10 दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड पर आरोपी से अफीम की तस्करी करने और भेजने के आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। कोई भी व्यक्ति उनके नंबर 90508-91508 पर नशे के संबंध में सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed