फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Walk on the streets, then the conditions of cleanliness will be seen

सड़कों पर पैदल चलें, तब दिखेंगे सफाई के हालात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Walk on the streets, then the conditions of cleanliness will be seen
कुरुक्षेत्र। केडीबी के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते विधायक सुभाष सुधा। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। पैदल चलकर अधिकारी शहर की सड़कों की वास्तविक हालत और सफाई व्यवस्था का आइना अपनी आंखों से देख सकते हैं। ऐसे में वे संबंधित कार्य को जल्द पूरा कराने का प्रयास करें। सूर्य ग्रहण और गीता महोत्सव की तैयारियों को लेकर किसी भी अधिकारी ने लापरवाही बरती तो निश्चित ही संबंधित अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। यह चेतावनी विधायक सुभाष सुधा ने दी।
विज्ञापन

विधायक सुभाष सुधा शुक्रवार को देर सायं कुुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सभागार में सूर्य ग्रहण और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। इससे पहले विधायक ने सूर्य ग्रहण और गीता महोत्सव को लेकर की जा रही तैयारियों को लेकर फीडबैक ली। विधायक ने कहा कि इस वर्ष कोरोना महामारी के बाद सूर्य ग्रहण मेला और गीता महोत्सव में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण 25 अक्तूबर और गीता महोत्सव 19 नवंबर से छह दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। केडीबी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आगामी सप्ताह में शहर की तमाम धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को बुलाकर महोत्सव में भागीदारी सुनिश्चित करने और महोत्सव में कुछ नया करने जैसे विषयों पर जरुर चर्चा की जाए। तैयारियों में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं पाई जानी चाहिए। बैठक में एडीसी अखिल पिलानी, मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सीईओ चंद्रकांत कटारिया ने भी विचार व्यक्त किए और दोनों कार्यक्रमों को लेकर अभी तक की गई तैयारियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीने के पानी सैंपल लेने के आदेश
विधायक सुभाष सुधा ने सूर्य ग्रहण और गीता महोत्सव से पहले ब्रह्मसरोवर केडीबी कार्यालय और धर्मशालाओं और अन्य संस्थानों के पीने के पानी के सैंपल लेने के आदेश दिए। इस कार्य को जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जल्द से जल्द पूरा करेंगे और सैंपलों की रिपोर्ट सौंपना सुनिश्चित करेंगे।
सड़कों के पैचवर्क व अन्य कार्यों के लिए दो करोड़ जारी
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर शहर की सडक़ों का पैचवर्क और अन्य छोटे-छोटे विकास कार्यों को पूरा करने के लिए दो करोड़ रुपये की ग्रांट उपलब्ध करवाई गई है। अब नगर परिषद के अधिकारी सूर्य ग्रहण मेले से पहले शहर की सभी सडक़ों को दुरुस्त करने का काम करेंगे।
रेलवे रोड, केडीबी रोड और पिपली रोड पर लगेंगी रंग-बिरंगी लाइटस
बैठक में विधायक ने कहा कि रेलवे रोड, केडीबी रोड और पिपली से थर्ड गेट तक सूर्य ग्रहण और गीता महोत्सव से पहले रंग-बिरंगी लाइटस लगाने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्य को करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
धर्मशालाओं में बसों पार्किंग रसीद काटने पर कार्रवाई करने के आदेश
विधायक ने डीएसपी को निर्देश दिए कि केडीबी क्षेत्र में पार्किंग संचालक अपनी मनमर्जी कर रहा है, यह संचालक नियमों के विपरित स्थानीय लोगों और धर्मशालाओं के अंदर खड़ी बसों की भी पार्किंग रसीद काट रहा है। इस पार्किंग संचालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए और इस मामले को बारीकी से चैक करके जरुरत पडने पर एफआईआर भी दर्ज की जाए।

ब्रहमसरोवर में 20 अक्तूबर तक भरा जाएगा पानी
विधायक ने केडीबी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सूर्य ग्रहण मेले से पहले 20 अक्तूबर तक ब्रहमसरोवर और सन्निहित सरोवर भरने की व्यवस्था की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान करने के लिए स्वच्छ पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed