फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Voters showed enthusiasm, 71.43% voted

Kurukshetra News: मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, 71.43 % किया मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Voters showed enthusiasm, 71.43% voted
शाहाबाद। गांव नलवी में बने मतदान केंद्र में मत करने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रदेश के सिखों की पहली सरकार के लिए मतदाताओं ने कड़ाके की ठंड, कोहरे व शीतलहर की परवाह किए बगैर मतदान में खूब उत्साह दिखाया, जिसके चलते जिले के पांचों वार्डों में कुल 71.43 प्रतिशत मतदान रहा।
चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहे तो वहीं विजेता रहे प्रत्याशी व उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। 56 बूथों पर हुए इस चुनाव में वार्ड नंबर 15 थानेसर से हरमनप्रीत सिंह, वार्ड नंबर 11 पिहोवा से कुलदीप सिंह मुल्तानी, वार्ड नंबर 12 मुर्तजापुर से इन्द्रजीत सिंह, वार्ड नंबर 13 शाहाबाद से दीदार सिंह नलवी व वार्ड नंबर 14 लाडवा से जसबीर कौर मसाना विजयी रही।
विज्ञापन

सभी बूथों पर प्रशासन की तरफ से सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे। सभी बूथों पर ईवीएम से चुनाव हुआ। महज पांच से 10 मीटर घने कोहरे के बीच सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ तो मतदाता उसी समय केंद्रों पर पहुंचने लगे थे और दोपहर तक ही करीब 50 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव से पहले सुबह के समय सभी प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के समक्ष मॉक पोल भी किया गया। सभी पांचों वार्डों में 47170 वोटों में से 33696 मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 15 से हरमनप्रीत सिंह को 4232 वोट मिले, भूपिंद्र सिंह को 879, रविंद्र कौर अजराना को 1560 वोट मिले जबकि 10 मतदाताओं ने कोई पसंद नहीं किया और नोटा का बटन दबाया। इस वार्ड में कुल 6681 मतदाताओं ने वोट डाले। 69.2 प्रतिशत वोट पडे। वार्ड में कुल 9615 वोट थे। हरमनप्रीत सिंह को 2672 वोटों से जीत हासिल हुई।
वहीं वार्ड 14 लाडवा से सरूप सिंह सैनी को 883, हरप्रीत सिंह चिम्मा को 1117, गुरदेव सिंह लोहारा को 1543, जसबीर कौर मसाना 2193, पलविंद्र सिंह किशनगढ़ को 1761, बलजिन्द्र सिंह को 108 वोट मिले जबकि नोटा को 18 वोट मिले। इस वार्ड में 7623 मतदाताओं ने वोट डाले। इस वार्ड से जसबीर कौर मसाना को जीत हासिल हुई है।
पिहोवा वार्ड 11 से सतपाल सिंह जत्थेदार को 853, हरजीत सिंह को 1129, कुलदीप सिंह मुल्तानी को 3400 मिले जबकि 20 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। इस वार्ड से 5402 मतदाताओं ने वोट डाले। इस वार्ड से कुलदीप सिंह मुल्तानी को जीत हासिल हुई। वहीं वार्ड 12 मुर्तजापुर से अमृतपाल सिंह बाजवा को 2637 जबकि इंद्रजीत सिंह को 3595 वोट मिले, सुरजीत सिंह को 133 वोट मिले जबकि नौ मतदाताओं ने नोटा को वोट दिया। इस वार्ड में कुल 6374 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। इंद्रजीत सिंह को जीत हासिल हुई।

वार्ड 13 शाहाबाद में सज्जन सिंह को 286, सुखमीत सिंह को 380, करतार सिंह को 641, दीदार सिंह नलवी को 2485, बेअंत सिंह को 2285, मनजीत सिंह को 1519 वोट मिले जबकि 19 लोगों ने सभी प्रत्याशियों को नकारते हुए नोटा को चुना। इस वार्ड से कुल 7616 मतदाताओं ने वोट का प्रयोग किया है। इस वार्ड से दीदार सिंह नलवी को जीत हासिल हुई।

शाहाबाद। गांव नलवी में बने मतदान केंद्र में मत करने के लिए लाइन में लगे मतदाता।

शाहाबाद। गांव नलवी में बने मतदान केंद्र में मत करने के लिए लाइन में लगे मतदाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed