फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Volunteers were made aware about the Swavalambhi Bharat Abhiyan.

Kurukshetra News: स्वावलंबी भारत अभियान के बारे में स्वयंसेवकों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Volunteers were made aware about the Swavalambhi Bharat Abhiyan.
इस्माईलाबाद। अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया। इसके पांचवें दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों की ओर से लक्ष्य गीत और प्रार्थना से की गई। इसके बाद योगासन कर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का अभ्यास किया। मुख्य वक्ता विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने स्टार्टअप आइडिया और स्वावलंबी भारत अभियान विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने, नवाचार अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्टार्टअप संस्कृति को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को रोजगार खोजने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed