फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Volunteers urged to become self-reliant

Kurukshetra News: स्वयंसेवकों से आत्मनिर्भर बनने का किया आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Volunteers urged to become self-reliant
कुरुक्षेत्र। स्वयंसेवकों को संबो​धित करते कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज के यूथ रेडक्रॉस के तत्वावधान में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 के विकसित भारत के निर्माण में यूथ रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। युवाओं से आह्वान किया कि वे आत्मनिर्भर बनते हुए नए-नए स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसर तलाशें। जीवन में सफलता के लिए ज्ञान, हुनर और आचरण को उन्होंने सबसे बड़ी पूंजी बताया। उन्होंने कहा कि भारत शीघ्र ही जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए विश्व की तीसरी महाशक्ति बनेगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि हरियाणा स्टेट रेडक्रॉस सोसायटी के महासचिव डॉ. सुनील कुमार ने यूथ रेडक्रॉस के मूल मंत्र स्वास्थ्य, सेवा और मैत्री का संदेश दिया। वाईआरसी कोऑर्डिनेटर प्रो. डीएस राणा ने भारत को जानो, भारत को मानो का आह्वान किया। काउंसलर प्रो. निरुपमा भट्टी ने प्रशिक्षण शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. रीटा दलाल, डॉ. रामचंद्र, डॉ. मंजू नरवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed