{"_id":"69f3be26719693f7020e2b1c","slug":"volleyball-nursery-trials-concluded-in-kirmach-25-players-selected-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-154162-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: किरमच में वॉलीबॉल नर्सरी ट्रायल संपन्न, 25 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: किरमच में वॉलीबॉल नर्सरी ट्रायल संपन्न, 25 खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों के साथ कोच व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी सतवीर सिंह।
कुरुक्षेत्र। किरमच में वॉलीबॉल खेल नर्सरी के वीरवार को ट्रायल हुए। इस दौरान कुल 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को अब वॉलीबॉल प्रशिक्षक सुशील गोरा की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सुनील गोरा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को सरकार की ओर से डाइट मनी के रूप में छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। इसके तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी सतवीर सिंह ने भी चयनित खिलाड़ियों को संदेश दिया कि वे खूब मेहनत करें और वॉलीबॉल में नाम कमाएं। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच रणबीर सिंह बूरा, रमेश कुमार, बिंदर, जसदेव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।