{"_id":"6a0e1407efac2e0da2056d5d","slug":"viren-went-to-canada-to-fulfill-his-dreams-after-completing-his-iti-studies-his-family-mourns-his-death-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-155201-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आईटीआई में पढ़ाई के बाद सपने पूरे करने कनाडा गया था वीरेन, मौत के बाद परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आईटीआई में पढ़ाई के बाद सपने पूरे करने कनाडा गया था वीरेन, मौत के बाद परिवार में पसरा मातम
Thu, 21 May 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 21 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
बाबैन। गजलाना के विरेन रंगा के पिता राजेंद्र रंगा को ढांढस बंधाते परिवार, गांव के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबैन। गांव गजलाना के रहने वाले वीरेन रंगा (21) की कनाडा में मौत होने के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। आसपास के लोग भी परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। परिवार ने सरकार से बेटे का शव मंगवाने की गुहार लगाई है ताकि वे उसका अंतिम संस्कार कर सके।
विरेन के पिता राजेंद्र रंगा ने बताया कि विरेन मार्च 2024 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था, जहां उसने कनाडा के वैंकूवर से इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा किया और अब उसका वर्क परमिट आने वाला था। वह कनाडा के सरे शहर में रहता था, जहां सुबह उसका शव कमरे से बरामद हुआ लेकिन अभी तक वीरेन की मौत की वजह सामने नहीं आई। उन्होंने बताया कि उनके बेटे वीरेन हर रोज की तरह रात को अपने कमरे में सोने गए थे। उन्होंने बताया कि जब सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके बाद साथ रहने वाले उसके दोस्तों ने उसे उठाने की कोशिश की। जब वीरेन की कोई मूवमेंट नहीं मिली तो उन्होंने देखा की वीरेन की मौत हो चुकी थी।
उन्होंने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी थी लेकिन अभी तक वीरेन की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने बताया कि वीरेन बड़े सपने लेकर कनाडा गया था, ताकि अपनी पढ़ाई पुरी करके अपने जीवन को नई उंचाइयों पर लेकर जाए।
विज्ञापन
--
वर्क परमिट के लिए किया था अप्लाई
राजेंद्र रंगा ने बताया कि बेटे वीरेन रंगा ने खरींडवा गांव की आईटीआई से दो साल का इलेक्ट्रीशियन का कोर्स किया था। वह आगे पढ़ने के लिए कनाडा के वैंकूवर चला गया, जहां वह इलेक्ट्रिकल का डिप्लोमा कंप्लीट कर चुका था। उसने अब अपना वर्क परमिट अप्लाई किया था।
--
भाई से भी की थी वीडियो कॉल
गत रात को उनकी वीरेन के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी। उसका बड़ा भाई आदित्य भी वीडियो कॉल पर जुड़ा था। उन्हें ऐसा कुछ नहीं लगा कि वीरेन को कोई परेशानी थी। बातचीत के बाद वीरेन सोने के लिए अपने कमरे में चला गया था। वीरेन के चचेरे भाई गुरमीत और गौरव भी उसके साथ ही रहते थे। उन्होंने ही रात को वीरेन की मौत सूचना उन्हें दी।
-- -
सरपंच प्रेम चन्द सैनी ने बताया कि वीरेन की अचानक मौत से पूरे गांव में दुख का माहौल है। ग्राम पंचायत गजलाना और वीरेन के परिजनों ने हरियाणा और भारत सरकार से गुहार लगाई है कि वीरेन के शव को भारत लाने में उनकी मदद की जाए ताकि परिवार वीरेन का अंतिम संस्कार कर सके।