{"_id":"648638147305f9069d0ffb06","slug":"villagers-caught-and-thrashed-the-tantrik-who-was-performing-tantra-on-the-funeral-pyre-of-the-young-man-handed-him-over-to-the-police-kurukshetra-news-c-244-1-sknl1015-726-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: युवक की चिता पर तंत्र क्रिया कर रहे तांत्रिक को ग्रामीणों ने पकड़कर की धुनाई, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: युवक की चिता पर तंत्र क्रिया कर रहे तांत्रिक को ग्रामीणों ने पकड़कर की धुनाई, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
पानीपत। जाटल रोड स्थित शोंधापुर में हादसे में जान गंवाने वाले राजेंद्र की चिता पर तंत्र विद्या कर रहे एक तांत्रिक को परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। उसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तांत्रिक को साथ ले गई। हालांकि बाद में परिवार और तांत्रिक के माफीनामे के बाद उसे छोड़ दिया गया।
गांव शोंधापुर निवासी राजेंद्र सैंनी (36) की शुक्रवार रात गांव सिवाह के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी और उसका चचेरा भाई टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने शनिवार को राजेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था। रस्म क्रिया के अनुसार ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे राजेंद्र के शव का श्मशान घाट में संस्कार कर दिया था। परिजन शाम करीब छह बजे बरसात आने के बाद चिता को देखने के लिए श्मशान घाट आए थे। उन्होंने चिता के पास एक युवक बैठा मिला। उसके पास लाल रंग का थैला था। जिसमें शराब, मिठाई, नींबू व पताशे समेत अन्य सामान था। उसने चिता के चारों कोनों पर सामान रखा था। यहां बैठकर तंत्र क्रिया कर रहा था। उसने युवक को काबू किया तो उसने अपनी पहचान राजेश निवासी साईं राम कॉलोनी जाटल रोड के रूप में बताई।
ग्रामीणों ने धुना तो बोला मैं अपने बेटे का भार उतार रहा था-
शोंधापुर के ग्रामीण पता चलते ही श्मशान घाट पहुंचे। लोगों ने तांत्रिक की जमकर धुनाई की। उसने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। सबसे छोटे बेटे पर भार चल रहा है। वह यहां पर आकर तंत्र विद्या से भार उतार रहा था। लोगों ने उसके परिजनों को बुलाया। उन्होंने बताया कि यह शुरू से तांत्रिक विद्या करता है। उन्होंने थाने में पुलिस के सामने माफी मांगी। जिसके बाद उसको छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पहले कब्र पर तंत्र विद्या का मामला आया था
फरवरी में गांव शोंधापुर और बत्रा कॉलोनी के बीच रेलवे कॉलोनी की जमीन में दफनाएं शोंधापुर निवासी चार माह के बच्चे वीर की कब्र पर तंत्र विद्या का मामला सामने आया था। कब्र के पास नींबू में घुसी हुई सूईं, कैंची, चावल, आटा, कपूर, सिंदूर व नमक आदि सामान मिला था।