फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Villagers angry over patchwork work of Roshanpur Road, blocked the road

Kurukshetra News: रोशनपुर रोड के पैचवर्क के काम पर भड़के ग्रामीण, लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over patchwork work of Roshanpur Road, blocked the road
इस्माईलाबाद। रोशनपुर रोड पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पैचवर्क वर्क शुरू करने पर ग्रामीण भड़क गए। जाम लगाकर न केवल रोष जताया बल्कि पैचवर्क का काम भी रोक दिया। ग्रामीणों ने दोबारा से सड़क बनाने की मांग की। जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विक्रांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग एसडीओ को मौके पर बुलाने तथा सड़क को नए सिरे से बनाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

रोष जता रहे आयूष कंसल, संदीप, सुदर्शन, वीर कुमार, रणजीत सिंह, विक्की, धर्मेंद्र, सन्नी, रामकुमार आदि ने बताया कि शहर से रोशनपुर जाने वाले सड़क की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। सड़क पर गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क दिखाई देती है और विभाग ने इस सड़क को नया बनाने के बजाय इस पर पैचवर्क शुरू कर लीपापोती का काम शुरू कर दिया है। लोगों ने कहा कि विभाग फिर कई वर्षों तक इसकी सुध नहीं लेता। सड़क पर पैचवर्क करना जनता के रुपयों की बर्बादी है। इसमें केवल विभाग का मुनाफा है। उन्होंने कहा कि जब विभाग ने पैचवर्क शुरू किया तो ग्रामीणों ने इसका विरोध स्वरूप काम बंद करने को कहा। विभाग के एसडीओं ने वहां मौजूद लोगों पर लेबर वर्क में मौजूद महिलाओं के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया, जिस पर ग्रामीण भड़क गए और देखते ही देखते वहां पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। मामला बढ़ता देख थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे लेकिन लोग एसडीओ को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़ गए। कड़ी मशक्कत करते हुए पुलिस ने लोगों को समझाया। इसके बाद वे जाम खुलवाने को राजी हुए।
विज्ञापन



नहीं मिली छेड़खानी की कोई शिकायत : एसएचओ

थाना प्रभारी विक्रांत से बात कि तो उन्होंने कहा कि विभाग की ओर महिलाओं से छेड़खानी की कोई शिकायत नहीं आई है। केवल मात्र सरकारी काम में बाधा डालकर काम रोकने की शिकायत आई थी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा कर यातायात को खुलवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed