फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Village Bachki's Sarpanch Nirmal Singh left Congress and joined BJP.

Kurukshetra News: गांव बचकी के सरपंच निर्मल सिंह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Village Bachki's Sarpanch Nirmal Singh left Congress and joined BJP.
पिहोवा। गांव बचकी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित जय भगवान शर्मा डीडी के नेतृत्व में भाजपा परिवार का विस्तार हुआ। गांव के सरपंच निर्मल सिंह अपने समस्त साथियों सहित कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। जय भगवान शर्मा ने सभी नव-शामिल साथियों का भाजपा परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अन्य दलों को छोड़कर बड़ी संख्या में लोगों का भाजपा से जुड़ना पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों पर जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी में शामिल प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान मिलेगा और उनके सुख-दुख में पार्टी सदैव साथ खड़ी रहेगी। पंडित जय भगवान शर्मा डीडी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इनसे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में हो रहे विकास कार्यों की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed