फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vigilance arrived for investigation and seized the documents

Kurukshetra News: जांच के लिए पहुंची विजिलेंस ने जब्त किए दस्तावेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Vigilance arrived for investigation and seized the documents
कुरुक्षेत्र। कुवि निर्माण शाखा। - फोटो : बच्चों को कंप्यूटर का प्र​शिक्षण देतीं ममता।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन एडम ब्लॉक के पीछे बन रही चार मंजिला इमारत के लिए शुक्रवार को स्टेट विजिलेंस पंचकूला की टीम जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन

यह जांच ठेकेदार नौशाद अली की शिकायत पर की गई, जिन्होंने निर्माण में घटिया सामग्री, पारदर्शिता की कमी और भुगतान में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे विजिलेंस टीम की बैठक शुरू हुई जोकि करीब चार बजे तक चली। अधिकारियों से छह घंटे तक गहन पूछताछ की और दस्तावेजों की जांच की। टीम निर्माण स्थल पर पहुंची और विश्वविद्यालय के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इससे पहले भी ठेकेदार नौशाद की शिकायत पर बैठकें हुई हैं।
विज्ञापन

पिछली बैठक में ठेकेदार नौशाद अली और जांच समिति के बीच तीखी बहस भी हुई थी। नौशाद ने समिति के सदस्यों पर पक्षपात के आरोप लगाए थे, जिसके बाद समिति को बदला गया। नौशाद ने शुक्रवार की जांच को संतोषजनक बताया और कहा कि वह अपने हक के लिए अंतिम दम तक लड़ाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडम ब्लॉक के पीछे निर्माणाधीन इमारत वर्ष 2018 में शुरू हुई थी लेकिन ठेकेदार के काम छोड़ने के बाद से निर्माण कार्य ठप पड़ा है। पहले भी इसके निर्माण के लिए कई बार शिकायतें सामने आ चुकी हैं।
एक्सईएन पंकज शर्मा ने बताया कि टीम को संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध करवा दिया गया है, जिसे जांच के लिए साथ ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed