{"_id":"648cc2c5c93a0995190ea5c5","slug":"video-made-during-rape-threatened-viral-on-social-media-kurukshetra-news-c-18-1-150795-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दुष्कर्म के दौरान बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दुष्कर्म के दौरान बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की धमकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और नशे की हालत में बनाया अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विजय वासी इस्माईलाबाद पिछले करीब एक साल से नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। जब विरोध किया तो आरोपी ने बेहोशी की हालत में बनाया अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देने के साथ परिवार को मारने की धमकी दी। चार जून को भी आरोपी नशे की हालत में उसके घर पर आया और दरवाजा बंद कर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी विजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच महिला एएसआई गीता देवी को सौंपी है। जांच पूरी होने पर ही सच्चाई का पता चल सकेगा।