फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vice Chancellor checked arrangements in men's hostel and gave instructions

Kurukshetra News: पुरुष छात्रावास में कुलपति ने जांची व्यवस्थाएं, दिए निर्देश

Tue, 04 Feb 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 04 Feb 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor checked arrangements in men's hostel and gave instructions
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पुरुष छात्रावास में सोमवार को कुलपति प्रो. सोमनाथ और कुवि कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने दौरा किया। कुलपति ने विवेकानंद छात्रावास, भगत सिंह, नरहरि, रणबीर आदि पुरुष छात्रावासों को दौरा करते हुए खाने की गुणवत्ता जांची। रणबीर छात्रावास में खाने की गुणवत्ता सुधारने के आदेश दिए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की ओर से छात्रावासों में खाने की गुणवत्ता सुधारने के लिए कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है, जिसे संज्ञान में लेते हुए कुलपति, कुलसचिव और अन्य अधिकारियों ने भगत सिंह पुरुष छात्रावास में विद्यार्थियों के साथ खाना खाया। इसी के साथ उन्होंने छात्रावासों में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई, कॉमन रूम, मैस व्यवस्था की जांच की। करीब सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने छात्रावास में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा छात्रों के वाहन के लिए सेंट्रल पार्किंग व्यवस्था के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को छात्रावास में हर प्रकार की सुविधाएं मिलें, इसके लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed