{"_id":"0a29280a6c4f513187ea15b82614c09e","slug":"vc-inaugrate-new-building-of-media-institute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति ने किया मीडिया संस्थान के नए भवन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति ने किया मीडिया संस्थान के नए भवन का उद्घाटन
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति हरदीप कुमार ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के नए भवन का उद्घाटन किया।
कुलपति ने कहा कि इस नए भवन के बनने से मीडिया संस्थान में पढ़ रहे विद्यार्थियों को क्लासरूम की कमी नहीं रहेगी। यह नया भवन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
उन्होंने कहा कि इस नए भवन में विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लासरूम और मल्टीमीडिया की सुविधा मिलेगी। कहा कि विश्वविद्यालय का जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण संस्थान है। इस मौके पर उन्होंने संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस बूरा को नए भवन के लिए बधाई दी। केयू के कुलसचिव डॉ. प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि इस भवन को बनाने में करीब तीन करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस बूरा ने बताया कि इस नए भवन में छह क्लासरूम, दो लैब, कान्फ्रेंस रूम, रीडर रूम, लेक्चर रूम, प्लेसमेंट ऑफिस, पुस्तकालय और आफिस होगा। प्रथम तल पर मिनी आडिटोरियम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. अनिल वोहरा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ, साइंस फैकल्टी के डीन प्रो. श्याम कुमार, डीन ऑफ मैनेजमेंट प्रो. मंजुला चौधरी, प्रो. रजनीश शर्मा, प्रो. अशोक अग्रवाल, प्रो. रविभूषण, डॉ. आरके सूदन, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया, डॉ. नरेंद्र सिंह, विभाग के शिक्षक डॉ. बिंदु शर्मा, डॉ. मधुदीप, रोमा सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. आबिद अली, कुलपति के ओएसडी पंकज गुप्ता, वित्त अधिकारी हरजीत सिंह, मैनेजर यूनिवर्सिटी प्रेस एमके मोदगिल, कुलपति के निजी सचिव रवि थापा, एक्सईन पृथ्वी सिंह सैनी, सुनील रोहिला, बिजेंद्र सिंह दहिया आदि मौजूद थे।