फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vasant Utsav begins today at Kala Kirti Bhawan, artists from different states will spread Chhath

Kurukshetra News: कला कीर्ति भवन में वसंत उत्सव का आगाज आज, विभिन्न प्रदेश के कलाकार बिखेरेंगे छठा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Vasant Utsav begins today at Kala Kirti Bhawan, artists from different states will spread Chhath
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद द्वारा कला कीर्ति भवन में आठ दिवसीय वसंत उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का समय प्रत्येक दिन शाम छह बजे रहेगा। इसी के साथ 13 व 14 फरवरी को 12 बजे स्कूल व काॅलेज के विद्यार्थियों की मेहंदी, चित्रकला, पतंग, पुष्पसज्जा तथा बेस्ट आउट आफ वेस्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन

निदेशक नागेंद्र शर्मा ने बताया कि देशभर में वसंत आगमन को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। परंपरा का निर्वहन करते हुए 11 से 18 फरवरी तक आठ दिवसीय वसंत उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रत्येक दिन प्रदेश के लोकनृत्यों के साथ-साथ अलग अलग प्रदेशों के लोकनृत्य भी देखने को मिलेगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वसंत उत्सव के पहले दिन हरियाणवी लोक कलाकार शीशपाल सिंह और उनके दल द्वारा हरियाणवी लोकगायकी और नृत्यों का सुंदर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं पंजाब से रवि कुन्नर का दल पंजाबी लोकनृत्यों की धूम मचाने के लिए वसंत उत्सव में पहुंचेगा। नाद प्रतिष्ठा दल भी शास्त्रीय नृत्य कत्थक की प्रस्तुति दर्शकों समक्ष रखता है। 12 फरवरी को हरियाणवी लोक कलाकार प्रकाश मलिक द्वारा हरियाणवी कार्यक्रम तथा राजस्थान से ममता देवी द्वारा राजस्थानी द्वारा मनोरंजन करवाया जाएगा। इस दौरान हरियाणवी दल के साथ लावणी नृत्य, हिमाचल प्रदेश का नाटी, उत्तर प्रदेश का डेढ़िया प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा हरियाणवी फैशन शो तथा बीन, बंचारी, सारंगी, डेरु आदि लोकवाद्य यंत्र दलों की मंचीय प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed