फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Varsha's team came first in poetic drama and Yashvini in Haryanvi folk singing

Kurukshetra News: काव्य नाट्य में वर्षा की टीम और हरियाणवी लोक गायन में यशविनी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Varsha's team came first in poetic drama and Yashvini in Haryanvi folk singing
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में दो दिवसीय उमंग सांस्कृतिक महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव में पहले दिन हुए काव्य नाट्य प्रतियोगिता में वर्षा की टीम और हरियाणवी लोक गायन में यशविनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कराया गया।
विज्ञापन

महोत्सव के शुभारंभ में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि संस्कृति के आयोजन हमारा मनोरंजन जीवन में नए रंग भरते हैं। इससे हमारे व्यक्तित्व विकास को गति मिलती है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया की महोत्सव के पहले दिन काव्य नाटय, लोकगीत जैसे हरियाणवी पंजाबी हिमाचली गायन व वाद्य यंत्र आदि की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें कॉलेज के नवोदित कलाकारों ने बढ़ चढ़कर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और कलाकारों की सृजनात्मक और रचनात्मकता को विकसित करना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि काव्य नाट्य में महक व वर्षा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया और हिमानी की टीम ने दूसरा तथा नेहा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणवी लोक गायन बीए प्रथम वर्ष की यशविनी ने पहला बीकॉम प्रथम वर्ष की अर्चिता ने दूसरा व भावना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोक गायन में बीए की गायत्री ने पहला, महक ने दूसरा और सपना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं मिमिक्री में एमए हिंदी की मिली ने पहला, एमए इतिहास की आरजू ने दूसरा और स्वाति ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. सुनील थूआ द्वारा किया गया और निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सतीश गर्ग, डॉ. सीमा पांडे, डॉ. पूजा बोरिया, डॉ. राजवीर ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed