कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रही दाखिला प्रक्रिया के चलते विभिन्न छात्र संगठनों और एनएसएस द्वारा थर्ड गेट व आईआईएचएस संस्थान के बाहर हेल्प डेस्क लगाया गया है। इससे दाखिला लेने आ रहे अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय में संबंधित विभाग के बारे में जानकारी दी जा रही है और हर संभव मदद की जा रही है।
विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए सीवाईएसएस, दासफी, बीपीएसओ, एनएसएस सहित अन्य संगठनों द्वारा कई दिनों से हेल्प डेस्क लगाए जा रहे हैं। इससे पहले प्रवेश परीक्षाओं के चलते विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की जा रही थी और अब दाखिला प्रकिया के चलते विद्यार्थी फिजिकल काउंसलिंग के लिए विभागों में पहुंच रहे हैं, जिनकी जानकारी हेल्प डेस्क से प्रदान की जा रही है। विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसी उद्देश्य से हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।