फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   valentine day, propose, love, youth, flower, massage, kurukshetra

युवाओं में दिखा वेलेंटाइन डे का क्रेज, फूल देकर किया प्रपोज

Tue, 14 Feb 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 14 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
valentine day, propose, love, youth, flower, massage, kurukshetra
valentine day - फोटो : अमर उजाला

प्रेम और प्यार के प्रतीक माने जाने वाले वेलेंटाइन डे का जादू युवक-युवतियों पर सिर चढ़ कर बोला। प्रेमी युगल युवा-युवतियों के साथ-साथ आम लोगों में भी इस दिन का खुमार देखने को मिला। छात्र-छात्राओं में इस दिन को लेकर उत्साह बना रहा तो वहीं धर्मनगरी के पर्यटन स्थलों पर भी चहल-पहल चरम पर पहुंची। विशेष रुप से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर, ब्रह्मसरोवर व शेख चेहली मकबरे पर दिन भर रौनक बनी रही। यहां युवक-युवतियां व प्रेमी युगल एक-दूसरे को प्रपोज करते दिखाई दिए।

विज्ञापन


यहां युवक-युवतियों के साथ-साथ पति-पत्नी भी इस दिन को लेकर मशगूल रहे। यहां देर सांय तक इस दिन का खुमार बना रहा। विशेष तौर पर शेख चेहली के मकबरे पर व साथ ही स्थित पार्क एवं ओपी जिंदल पार्क में भी प्रेमी युगल आसपास के जिलों से भी पहुंचे। हालांकि पिछले करीब एक सप्ताह से ही शुरू हुए इस दिन के खुमार का असर इन स्थलों पर पूरी तरह से दिखाई दिया, जहां सप्ताह भर तक पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती रही। उधर धर्मनगरी के विभिन्न होटलों में भी इस दिन को लेकर देर रात तक रौनक दिखाई दी। दूसरी ओर पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क दिखाई दी और पुलिस कर्मियों की गश्त पर्यटक स्थलों पर देर रात तक रही।
विज्ञापन


प्रेम का संदेश देता है यह दिन
शेख चेहली के मकबरे पर पहुंचे यशपाल, सचिन व यशदीप का कहना है कि यह दिन आपस में प्रेम का संदेश देता है। युवक-युवतियों में इस दिन को लेकर विशेष क्रेज होता है और वे एक-दूसरे को प्रपोज करते है तो वह अपने प्यार का इजहार भी करते है। शेख चेहली मकबरे के जूनियर कंजरवेटर असिस्टेंट अनुराग सैनी का कहना है कि इस दिन को लेकर युवक-युवतियों में खासा क्रेज रहा है। हालांकि पिछले एक सप्ताह से युवक-युवतियों की यहां संख्या अधिक रही है, लेकिन मंगलवार को वेलेंटाइन डे पर 90 फीसदी से अधिक युवा ही यहां पहुंचे है। जहां एक सप्ताह से पहले यहां रूटीन अनुसार करीब 200 पर्यटक आते रहे वहीं मंगलवार को यहां करीब 476 पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायों को चारा खिलाकर मनाया वेलेंटाइन डे
सेक्टर तीन निवासी दुष्यंत बख्शी ने वेलेंटाइन डे गायों को चारा खिलाकर मनाया। वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और लावारिस गायों को हरा चारा खिलाया। उनका कहना है कि सही मायनों में किसी दिन को मनाना है तो हमें इस प्रकार के ही कार्य करने चाहिए। पश्चिमी सभ्यता में रंगने की बजाए अपनी सभ्यता को आगे बढ़ाना चाहिए।

शेख चेहली के मकबरे पर एक सप्ताह में आए पर्यटक
तिथि    पर्यटकों की संख्या
7 फरवरी    271
8 फरवरी    240
9 फरवरी    369
10 फरवरी    339
11 फरवरी    428
12 फरवरी    526
13 फरवरी    263
14 फरवरी    476

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed