फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vaid Kartar Singh Dhiman became Vice Chancellor of Shri Krishna Ayush University

Kurukshetra News: वैद करतार सिंह धीमान बने श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Vaid Kartar Singh Dhiman became Vice Chancellor of Shri Krishna Ayush University
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय को आखिरकार दूसरे स्थायी कुलपति मिल गए हैं। वैद करतार सिंह धीमान के नाम पर प्रदेश सरकार ने मोहर लगाई है, जिसके साथ ही शुक्रवार को अधिसूचना भी जारी कर दी गई। संभावना जताई जा रही है कि वे शनिवार या फिर सोमवार को ही यहां ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन

प्रो. करतार सिंह धीमान फिलहाल गुजरात के जामनगर स्थित आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के इंस्टीटयूट ऑफ टीचिंग एंड रिसर्च के सालक्य तंत्र विभाग में तैनात है। बता दें कि श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के पहले कुलपति डॉ. बलदेव सिंह धीमान रहे हैं। वे 2018 में यहां कुलपति बने थे। तीन साल के कार्यकाल के बाद उन्हें दो साल सेवा विस्तार भी दिया गया था। फरवरी 2022 में उनका यह कार्यकाल पूरा हुआ। कुछ दिनों बाद ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को प्रदेश सरकार ने यहां कार्यभार सौंप दिया था। वहीं कुलपति को लेकर आवेदन भी मांगे गए थे। इसके लिए आयुष विश्वविद्यालय में ही प्रो. अनिल शर्मा, प्रो. शंभु दयाल व आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना भी प्रयासरत थे तो वहीं बताया जा रहा है कि कई अन्य लोग भी प्रयास कर रहे थे। वहीं स्थायी कुलपति न मिल पाने के चलते विश्वविद्यालय के अनेक काम प्रभावित हो रहे थे। अब संभावना जताई जा रही है कि नया कुलपति मिलने के बाद ये कार्य आगे बढ़ सकेंगे। नए कुलपति का कार्यकाल भी तीन साल का होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed