{"_id":"61e8715639f7001d6f79115a","slug":"vaccination-kurukshetra-ranked-17th-in-the-state-kurukshetra-kurukshetra-news-knl96542462","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण : सूबे में 17वें स्थान पर कुरुक्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण : सूबे में 17वें स्थान पर कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
युवक को टीका लगाती वैक्सीनेटर डिपंल बनवाला। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कोरोना महामारी से सुरक्षा कवच पहनाने में जिला स्वास्थ्य विभाग अन्य जिलों से पिछड़ रहा है। टीकाकरण के मामले में कुरुक्षेत्र सूबे में 17वें स्थान पर है। जिले में अभी तक कुल 12 लाख 80 हजार 147 कोरोना रोधी खुराक दी जा चुकी है। इसमें 7 लाख 34 हजार 601 प्रथम डोज, 5 लाख 43 हजार 861 द्वितीय डोज, 1685 को प्रीकॉशन डोज दी जा चुकी है। थानेसर, शाहाबाद, लाडवा और पिहोवा उपमंडल में 93 हजार 322 लोग वैक्सीन की दूसरी डोज से वंचित हैं।
लोगों का टीकाकरण के प्रति घटते रुझान पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त मुकुल कुमार ने न केवल स्वास्थ्य विभाग को जल्द टीकाकरण करने के आदेश दिए, बल्कि चारों उपमंडल के एसडीएम को भी इस संदर्भ में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि सभी एसडीएम लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर कुरुक्षेत्र को सौ फीसदी वैक्सीनेशन की श्रेणी में शामिल करने का प्रयास करें।
उपायुक्त कहा कि थानेसर सब डिवीजन में 36 हजार 841 लोगों की कोरोना बचाव की दूसरी डोज की तिथि ड्यू हो गई है, इसमें यूपीएचसी कृष्णा नगर गामड़ी के अंतर्गत 4441, पीएचसी धुराला के अंतर्गत 4267, सीएचसी मथाना के अंतर्गत 4246, पीएचसी खानपुर कोलियां के अंतर्गत 4158, सीएचसी बारना के अंतर्गत 4146, यूपीएचसी मोहन नगर के अंतर्गत 3842, एलएनजेपी के अंतर्गत 3513, पीएचसी पिपली के अंतर्गत 2525, पॉली क्लीनिक सेक्मर-4 के अंतर्गत 2161, पीएचसी किरमिच के अंतर्गत 2017 व पीएचसी अमीन के अंतर्गत 1525 लोगों की डोज ड्यू हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा शाहाबाद सब डिवीजन के सीएचसी शाहाबाद में 4646, पीएचसी कलसाना में 2785, पीएचसी डीग 2680 सहित कुल 10071 लोगों की दूसरी डोज की तारीख आ चुकी है। इसी तरह उपमंडल लाडवा के सीएचसी लाडवा में 8570, बाबैन में 4739, टाटका में 1536 व गुढा में 662 सहित कुल 15,507 लोगों की दूसरी डोज ड्यू हो चुकी है।
उपायुक्त ने कहा कि पिहोवा उपमंडल के स्वास्थ्य केंद्र पिहोवा में 12,277, झांसा में 4161, रामगढ़ रोड में 3576, ठसका मीराजीं में 3386, स्याणा सैयदां में 3247, ठोल में 2204 व इस्माईलाबाद में 2052 सहित 30,902 लोग दूसरी डोज से वंचित हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अपनी कोरोना वैक्सीनेशन की डोज को जल्द से जल्द लगवाएं, इस डोज को लेने के बाद ही व्यक्ति अपने आपको कोरोना महामारी से सुरक्षित रख सकता है।