फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   usmaan arrived with 153 varities of mango

153 आम की किस्मों को लेकर पहुंचे उस्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
usmaan arrived with 153 varities of mango
विदेशों में भी फलों के राजा चौसा लंगड़ा आम के स्वाद के लोग दिवाने है। हर साल टनों की मात्रा में चौसा लंगड़ा आम को सहारनपुर के रायुपर के पैक हाउस से निर्यात किया जा रहा है। यह आम अधिकतर जापान, दुबई, चीन जैसे अनेक देशों में सप्लाई किया जा रहा है। इन आमों की खपत उस्मान जैसे किसान कर रहे है। अहम पहलू यह है कि उस्मान ने अपनी 60 बीघा जमीन पर आम की करीब 153 किस्मों के 350 पेड़ लगाए है। इन आमों को बेचकर उस्मान हर साल करीब 7 से 8 लाख रुपये कमा रहे है। उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव रायुपर से उस्मान लाडवा के उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र में 153 किस्मों के आम ले कर आए है। इन किस्मों को देख कर इस क्षेत्र के किसान व प्रदर्शनी देखने वाले लोग हैरान है और आम की खेती से प्रेरित हो रहे है। यहां पर किसान उस्मान ने विशेष बातचीत में बताया कि हरियाणा सरकार ने आम उत्सव जैसे कार्यक्रमों के आयोजन से प्रगतिशील किसान को मंच मुहैया करा कर प्रगति करने का एक मार्ग दिखाया है। आम की खेती करना उनका पुश्तैनी काम है। इस पुश्तैनी खेती के लिए 60 बीघे में आम की करीब 153 किस्मों के 350 आम के पेड़ लगाए हुए है इन की देखभाल स्वयं व तीन अन्य लोग कर रहे है। इस खेती के लिए ज्यादा पैसा भी खर्च भी नहीं हो रहा है और हर साल करीब 7 से 8 लाख रुपये कमा रहे है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से किसानों को फसल चक्र अपनाने के लिए ही प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान उस्मान का कहना है कि लाडवा आम उत्सव में 153 आम की किस्में प्रदर्शनी में रखी है जिसमें रसकलश, केसर शुगंद, रंगीला, यैस मैंगो, समर फिश, नीलम, रस पुनिया, हाथी झूल, अंगूर दाना, गोल्डन चौसा, दशहरी, लंगड़ा, चौसा, मल्लिका, अमरपाली, पत्थर, गुलाब खास, जाफरान, मासूम, रामभोग, जालिम, दिल पसंद,दिल खास, रूप की रानी, किंग कोबरा, मालदा, मोहनभोग, अम्मान, जुले खा, सुरखा कुदरत, बनका, तंबूरिया, केंडी, जिरया देशी, नीलम दशहरी, मैंगो करेला, निंबोली, हिमसागर, तिला बंबई, बांबे ग्रीन, कपाड़िया,हुस्नआरा, बारहमासी, मछली, नेवरा, राज लोटन, बेगम पसंद, फजली, हिटलर, चाली, सन संकर, लखनवी शफेडा, शफेडाष सुकल, वर्ड मैंगो, मजनू का दिल, महक, रसीला, अल्फेजो, जाफरी काकडा, बनारसी लंगड़ा, शिप्या शाह पसंद, पिंजौरी लंगडा, रामकेला, केला दुगीर्लाल, गुलाब जामुन, अफसरा, हनुमान भोग, गुलपांग, प्रिंस, कश्मीरी फैमिली, शाकंभरी भोग, मैंगो ग्लास सहित अन्य किस्मे शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed