फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress held a protest and burned an effigy of the CEC.

Kurukshetra News: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन सीईसी का पुतला फूंका

Fri, 23 Oct 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 23 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Congress held a protest and burned an effigy of the CEC.
शाहाबाद। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकते कांग्रेस विधायक एवं कार्यकर्ता।स्वयं - फोटो : क्रोशिया प्रतियोगिता में मधु प्रथम
शाहाबाद। ‘वोट चोर गद्दी छोड़, वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। बराड़ा रोड स्थित शहीद उधम सिंह भवन में वीरवार को एकत्रित हुए।
विज्ञापन

इसके बाद वे पैदल मार्च निकालते हुए शहीद उधम सिंह चौक से एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने नारेबाजी कर रोष जताया, प्रदर्शन की अगुवाई अंबाला शहर के विधायक एवं जिला प्रभारी निर्मल सिंह ने की।
विज्ञापन

विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार के मामले पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में 13 लाख वोट काटे जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का काम वोट बनाना है, काटना नहीं। मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों का पारदर्शी तरीके से समाधान होना चाहिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया पर जनता का विश्वास बना रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में वोटों को लेकर गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भाजपा सरकार की कथित गलत नीतियों और फैसलों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहा है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी आवाज उठाते रहेंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह और शाहाबाद विधायक रामकरण काला और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed