फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress protests against vote theft and the CEC, burns an effigy

Kurukshetra News: वोट चोरी और सीईसी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against vote theft and the CEC, burns an effigy
कुरुक्षेत्र। केयू में थर्डगेट पर धरना के दौरान जानकारी देते योगा एमए के छात्र। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सभी तरह के चुनाव बैलेट पेपर से करवाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लाडवा में प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह और अंबाला शहर के विधायक निर्मल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ और वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी मांगें उठाईं। प्रदर्शन के लिए सुबह 10 बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ता रामकुंडी परिसर में जुटने शुरू हो गए थे। इसके बाद सुबह 11:20 बजे पर कार्यकर्ता रामकुंडी से बाबैन रोड होते हुए रोष मार्च निकालकर उपमंडल कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन की अगुवाई अंबाला शहर के विधायक निर्मल सिंह और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने की।
विज्ञापन

विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। पूरे देश में, खासकर युवाओं में सरकार के प्रति रोष है। जनता बदलाव चाहती है और बदलाव होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है। यदि चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनता के मन में सवाल हैं तो चुनाव आयोग को उनका जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed