फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Used to sell charas under the guise of a shop, heroin was supplied from Delhi-UP

एक दुकान की आड़ में बेचता था सुल्फा तो चार आरोपी दिल्ली व यूपी से बाइक पर करते थे हेरोइन/चिट्टा सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Used to sell charas under the guise of a shop, heroin was supplied from Delhi-UP
कुरुक्षेत्र। अलग-अलग जगह से पुलिस ने नशीले पदार्थों के धंधे में संलिप्त पांच आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 104 ग्राम चरस और 16 ग्राम हेरोइन बरामद की। चरस के पकड़ा गया एक आरोपी दुकान की आड़ में चरस बेचता था। हेरोइन के साथ पकड़े गए चार आरोपी दिल्ली और यूपी से नशे की सप्लाई करते थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि मामले में शामिल मुख्य तस्करों को भी काबू किया जा सके
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 13 जनवरी को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम हिनौरी चौक लाडवा के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि महेंद्र पाल निवासी बदरपुर की बदरपुर बस अड्डे पर हार्डवेयर की दुकान है। वह अपनी दुकान की आड़ में चरस बेचने का धंधा करता है। आज भी वह अपनी दुकान के बाहर खड़ा होकर चरस बेच रहा है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने लाडवा के नायब तहसीलदार बलविंद्र सिंह को साथ लेकर मौके पर छापा मारा। पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को काबू करके उससे पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 104 ग्राम चरस बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना लाडवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे आरोपी महेंद्र पाल को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

अन्य मामले में सीआईए-2 टीम ने बाइक सवार दो लोगों से आठ ग्राम हेरोइन बरामद किया। पुलिस टीम शाहाबाद बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सिकंदर सिंह निवासी सफीदों (जींद) हाल वासी अधोई थाना बराड़ा (अंबाला) और निखिल निवासी मीरापुर मोहल्ला शाहाबाद हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। आरोपी दिल्ली और यूपी से सस्ते दाम हेरोइन खरीद कर क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। वह शुक्रवार को भी अपनी बाइक पर हेरोइन लेकर रावा की तरफ बराड़ा चौक जीटी रोड शाहाबाद के पास आने वाले हैं। सूचना पाकर पुलिस टीम ने शाहाबाद के डीएसपी आत्मा राम को साथ लेकर बराड़ा चौक जीटी रोड पर नाकाबंदी करके जांच करनी शुरू कर दी। कुछ देर के बाद पुलिस टीम को बाइक पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उनको रोककर पूछताछ की तथा उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। आरोपियों के विरुद्ध थाना शाहबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी सिकंदर सिंह व निखिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक को भी बरामद कर ली तथा आरोपियों को अदालत के आदेश से दो रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य मामले में भी सीआईए-2 ने गुप्त सूचना पर आरोपी गुरमीत सिंह निवासी डेरा जैनपुर व विरेंद्र उर्फ विक्की निवासी स्टेशन माजरी शाहाबाद को आठ ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। यह दोनों आरोपी भी दिल्ली व यूपी से नशीले पदार्थ खरीदकर क्षेत्र में सप्लाई करने का धंधा करते थे। आरोपी 13 जनवरी को लाडवा चौक शाहाबाद में हेरोइन बेचने की फिराक में खड़े थे। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को आठ ग्राम हेरोइन के साथ काबू कर लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना शाहाबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से बाइक भी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed