फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Urban Local Bodies Minister Dr. Kamal Gupta got angry at the officials.

Kurukshetra News: अधिकारियों पर तल्ख हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Urban Local Bodies Minister Dr. Kamal Gupta got angry at the officials.
कुरुक्षेत्र। खानापूर्ति करेंगे तो मैं एक्शन लूंगा। ये ध्यान रखना मेरे खाते में माफी का खाना नहीं है। कड़ी चेतावनी के साथ यह तल्खी शहरी स्थानीय निकाय एवं हरियाणा आवास मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता ने अधिकारियों पर दिखाई। मौका था मंगलवार को जिला सचिवालय में हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का, जहां वे शिकायतें सुन रहे थे। इसी दौरान जब शाहबाद के स्टेशन माजरी निवासी प्रवीण कुमार की शिकायत सुनी जा रही थी तो इस पर एसडीएम जवाब दे रहे थे। पहले वे मामले को सही तरीके से प्रस्तुत नहीं कर पाए तो वहीं इसी दौरान पीड़ित ने पोल खोल दी कि उसे एसडीएम ने बैठक से एक दिन पहले कल सोमवार को ही मामले को लेकर बुलाया था।
विज्ञापन

इस पर निकाय मंत्री ने कड़ी नाराजगी दिखाई और कहा कि बैठक से एक दिन पहले मामला निपटाने के लिए पीड़ित को बुलाया जाना तो खानापूर्ति है। एक माह पहले इस मामले पर आदेश दिए गए थे और भी ये हालात है। इस पर मंत्री ने कड़ी चेतावनी दी। यही नहीं कैबिनेट मंत्री ने नगर पालिका शाहाबाद में भ्रष्टाचार में शामिल एक रेंट क्लर्क को निलंबित होने के बाद मुख्यालय पिहोवा से नूंह बदलने के आदेश भी दिए। उन्होंने चार नई व चार पुरानी शिकायतें निपटाईं जबकि छह को जांच के लिए रखा गया।
विज्ञापन

सेक्टर-7 निवासी सुरेश कुमार की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कस्बों में अवैध काॅलोनियों में किसी प्रकार का निर्माण कार्य करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इन काॅलोनियों में स्टांप ड्यूटी की भी चोरी नहीं करने दी जाएगी। लाडवा और आसपास के क्षेत्र में अवैध काॅलोनियों में कलेक्टरेट से कम मूल्य पर रजिस्ट्री करने, अवैध निर्माण करने के मामले में निष्पक्ष जांच करने की जिम्मेवारी उपायुक्त को सौंपी गई। इस जांच से पहले पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए है कि अवैध कॉलोनियों में चल रहे अवैध निर्माण कार्य को तुरंत प्रभाव से रोका जाए। प्रशासन के आदेश की अवहेलना करने के लिए कानूनी कार्रवाई की जाए। इतना ही नहीं जांच में स्टांप डयूटी चोरी करने के विषय को भी गंभीरता से देखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कब्जे को हटाकर फसल की राशि राजस्व विभाग में कराए जमा
कैबिनेट मंत्री ने मोहल्ला माजरी नई अनाज मंडी शापाबाद निवासी अनिल कुमार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आदेश दिए कि दोषी व्यक्ति ने प्रशासन की कार्रवाई और कब्जा लेने के बावजूद फसल को बोया, हालांकि प्रशासन द्वारा तर्क भी दिया गया कि दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है और नियमानुसार फसल की रिकवरी का नोटिस भी जारी किया गया है। इन तथ्यों को जानने के बाद कैबिनेट मंत्री ने पुलिस प्रशासन को आदेश दिए कि जमीन पर दोषी द्वारा किए गए कब्जे को तुरंत हटवाया जाए और फसल की राशि को जल्द नियमानुसार राजस्व विभाग के पास जमा करवाया जाए।




सिरसमा गांव निवासी किरण गुप्ता की शिकायत पर आदेश दिए कि अगर संबंधित बैंक अधिकारी जानबूझकर पॉलिसी से संबंधित रिकाॅर्ड जमा नहीं करवा रहें है तो संबंधित बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में देरी न की जाए। उन्होंने शिव मंदिर निवासी सुभाष चंद शर्मा की शिकायत के मामले में उचित न्याय करने हेतु कष्ट निवारण समिति के सदस्य विशाल सिंगला और अमित सैनी को जिम्मेवारी सौंपी है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने पिहोवा के गांव छज्जूपुर निवासी कर्मचंद की शिकायत पर एसडीएम पिहोवा को मामले की निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए हैं। इस मौके पर चेयरमैन एवं शाहाबाद विधायक रामकरण, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, हरियाणा घुमंतू जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जयसिंह पाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, जजपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला व हाल ही नियुक्त किए गए कष्ट निवारण समिति के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed