फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Urban government's oath ceremony today, office is being cleaned

Kurukshetra News: शहरी सरकार की शपथ आज, चकाचक हो रहा कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Urban government's oath ceremony today, office is being cleaned
कुरुक्षेत्र। चुनाव परिणाम के 12 दिन बाद नई शहरी सरकार आज मंगलवार को शपथ लेगी। इसके लिए पार्षदों से लेकर चेयरपर्सन तक में उत्साह बना हुआ है। शपथ पंचकुला में दिलाई जानी है, जिसके लिए सभी एक दिन पहले सोमवार को दिन भर तैयारी में जुटे रहे। शपथ के बाद नई शहरी सरकार अपना कामकाज संभाल लेगी।
विज्ञापन


पिछले करीब तीन साल नौ माह से बंद पड़े चेयरपर्सन कार्यालय को चकाचक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब आठ लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं और पंखें से लेकर एसी व फर्नीचर तक को बदला जा रहा है।
विज्ञापन

यहीं नहीं फर्श पर मैट व दीवारों पर लगी पीवीसी तक को दुरूस्त करने के साथ ही छत की फॉल सिलिंग तक की गई है। चुनाव परिणाम आते ही चेयरपर्सन कार्यालय को साफ किया जाने लगा था, जिस पर शपथ से एक दिन पहले सोमवार को भी जोरों से कार्य चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि यह कार्य पूरा होने पर कार्यालय पूरी तरह से चकाचक होगा तो इसका लुक भी बदला दिखाई देगा। उधर नगर परिषद ईओ राजेश कुमार का कहना है कि चेयरपर्सन के लिए कार्यालय को सही किया जाना सामान्य प्रक्रिया का ही हिस्सा है।


शपथ के बाद ही तय होगा कब संभाला जाएगा कार्यभार : माफी
नवनिर्वाचित चेयरपर्सन माफी ढांडा का कहना है कि मंगलवार को पंचकुला में शपथ होनी है। इसके बाद ही तय होगा कि नप कार्यालय में कब कार्यभार संभाला जाना है। कार्यालय किस प्रकार से बेहतर बनाया जा रहा है यह उनके संज्ञान में नहीं है लेकिन कार्यभार संभालने के बाद सभी कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed