फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Uproar in the meeting of Shri Vaish Aggarwal Panchayat Sabha

Kurukshetra News: श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत सभा की बैठक में हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the meeting of Shri Vaish Aggarwal Panchayat Sabha
कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत सभा की आम बैठक रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में हुई, जिसमें दो पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। बैठक में हंगामे के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के पदाधिकारी को हटाने का दावा किया। प्रधान सत्यप्रकाश गुप्ता ने राजेश्वर गोयल को कार्यकारिणी से हटाए जाने की पुष्टि की, हालांकि दूसरे पक्ष की ओर से मीडिया को जारी सूचना में कोषाध्यक्ष पद से कपिल मित्तल को हटाए जाने का भी दावा किया जा रहा है, लेकिन अध्यक्ष ने फिलहाल इससे इंकार किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बैठक में बजट व लेखा जोखा से लेकर कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जा रही थी। इसी दौरान दो पक्षों में हंगामा शुरू हो गया। एक पक्ष की ओर से राजेश्वर गोयल को बैठक में बोलने से रोक दिया गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। वहीं बाद में राजेश्वर की ओर से जारी की गई सूचना में दावा किया गया कि बैठक में न केवल हंगामा हुआ, बल्कि हाथापाई की भी नौबत आ गई। उनके साथ ही कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल को भी पद से हटाया गया है।
विज्ञापन



संस्था के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता का कहना है की में बजट सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि राजेश्वर गोयल ने शिकायतें कर संस्था को बड़ा नुकसान पहुंचाया है, जिसके चलते ही उन्हें हटाए जाने का प्रस्ताव सभा ने बैठक में रखा, जिसके बाद उन्हें हटाने का फैसला लिया गया। वहीं कपिल को हटाने का बैठक में कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है। प्रधान का यह भी कहना था कि कि बैठक में कहासुनी होना स्वाभाविक है, लेकिन हाथापाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed