फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Uproar among people living in Jindal City due to power failure for hours

Kurukshetra News: घंटों बत्ती गुल होने पर जिंदल सिटी में रह रहे लोगों का हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Uproar among people living in Jindal City due to power failure for hours
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी के बीच सेक्टर 29 स्थित जिंदल सिटी में बिजली गुल हो जाने के चलते देर रात लोग सड़कों पर उतर आए। यहां करीब डेढ़ सौ परिवार इस समस्या से जूझ रहे हैं। हंगामा करते हुए लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान लोग लगातार बिजली निगम के एसडीओ फोन मिलाते रहे मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस पर नाराज लोगों को चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी समस्या का समाधान न हो हुआ तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

जिंदल सिटी के निवासियों संदीप नरवाल, सुहानी सिंह, नटवर सिंह, मनदीप सिंह, पंकज गुप्ता, सुखदेव सिंह सुखा, डॉ. दिनेश कुमार, खोसला, मा. कुलविंदर सिंह व विनोद अरोड़ा ने बताया कि करीब 10-12 दिन से सेक्टर-29 में रात के समय तीन से चार घंटे के अघोषित कट लग रहे हैं। इसके अलावा लो वोल्टेज की भी काफी समस्या रहती है। इसी वजह से कई लोगों के बिजली उपकरण भी खराब हो गए हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि मंगलवार को तो दिन में भी बिजली के अघोषित कटों ने काफी परेशान किए रखा। लोगों ने बताया कि इस समस्या के चलते रात के समय लोग चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं। खासकर बुजुर्गाें, बच्चों और मरीजों को ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही है। कभी कभार तो रात भर बिजली नहीं आती। दिन में भी प्रचंड गर्मी और बिजली कट यहां लोगों की मुसीबत बढ़ा देते हैं। लोगों ने बताया कि इस समस्या पर जब संबंधित कर्मचारी से संपर्क किया जाता है तो वो बिजली थोड़ी देर में आने की बात कह कर दोबारा फोन नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप नरवाल, सुहानी सिंह, नटवर सिंह का कहना है कि पिछले 15 दिनों से लगातार बिजली गुल होने के बीच-बीच में कट लगाने के चलते लोगों के इंन्वर्टर, फ्रिज, कूलर भी खराब हो गए है, जिसको लेकर भी लोगों में रोष देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed