फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   UP youth arrested with one kilo and 600 grams of opium

Kurukshetra News: यूपी का युवक एक किलो 600 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
UP youth arrested with one kilo and 600 grams of opium
कुरुक्षेत्र/पिपली। एसटीएफ यूनिट करनाल ने एक युवक को एक किलो 600 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अक्षय निवासी बिहारीपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश सस्ते दाम पर अफीम खरीद कर इलाके में बेचता था। अफीम बेचने की फिराक में आरोपी देवीलाल पार्क में घूम रहा था। थाना सदर में दर्ज शिकायत में एसटीएफ करनाल के सहायक उप निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ सदर थाना इलाके में गश्त कर रहा था तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि अक्षय नशीले पदार्थों की तस्करी करता है।
विज्ञापन

आरोपी कुरुक्षेत्र और अंबाला में नशीले पदार्थ की तस्करी करता है। वह उत्तर प्रदेश व झारखंड से सस्ते रेट में अफीम खरीदकर महंगे दाम पर थोड़ी मात्रा में बेचता है। अभी भी अक्षय देवीलाल पार्क व सेक्टर दो में ग्रीन बेल्ट के मध्य अपने बैग में अफीम सप्लाई करने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शक होने पर एक युवक को काबू कर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके बैग से एक पारदर्शी पॉलीथीन में एक किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ सदर थाना पुलिस में केस दर्ज किया। आरोपी को अदालत के आदेश से छह दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed