फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Up to seven chances for admission in Kurukshetra University

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए सात तक मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Up to seven chances for admission in Kurukshetra University
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी और डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले के लिए सात अक्तूबर तक आवेदन तिथि को बढ़ाया गया है। ऐसे कई विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जिनका किसी कारणवश अभी तक दाखिला नहीं हो पाया था। ऐसे विद्यार्थी पिछले कई दिनों से विश्वविद्यालयों के चक्कर काट रहे थे, उन्हें अब राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

विभिन्न कोर्सों में खाली सीटों पर विद्यार्थी अपने मनपसंद डिग्री या कोर्स में सात अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा संचालित कार्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है। इसमें यूटीडी, यूआईईटी, आईआईएचएस और संबंधित कॉलेजों में बीटेक, एमसीए, बीसीए सहित अन्य एआईसीटीई संबंधित कोर्सेज में विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। कुरुक्षेत्र विवि के दाखिला समन्वयक राकेश कुमार का कहना है कि विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए दाखिले में आवेदन तिथि को बढ़ाया गया है। कई विद्यार्थियों द्वारा अनुरोध किया गया था कि पोर्टल खोला जाए। उन्होंने कहा कि इच्छुक विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित जानकरी विवि वेबसाइट पर डाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed