फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Unknown people to bus queue shelter

बस क्यू शैल्टर को अज्ञात लोगों ने तोड़ा, घटना सीसीटीवी में कैद, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Unknown people to bus queue shelter
गांव दयालपुर में आमजन की सुविधा के लिए जिला परिषद की ओर से बनवाए गये बस क्यू शेल्टर को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मामले की जांच कराई तो सीसीटीवी कैमरों में एक गाड़ी व अज्ञात व्यक्ति बाइक पर नजर आए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्वनी मलिक ने केयूके पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि जिला परिषद ने सरकारी अनुदान से थानेसर खंड के गांव दयालपुर में किरमच रोड पर आमजन की सुविधा के लिए वर्ष 2020-21 में बस क्यू शेल्टर का निर्माण कराया था। 16 जुलाई की रात को अज्ञात लोगों ने बस क्यू शेल्टर को तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि घटना सीसीटीवी में भी रिकार्ड है, जिसमें आरोपी बस क्यू शेल्टर को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने शिकायत पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed