फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   University, Kurukshetra, Hostel

शहीद भगत सिंह हॉस्टल में कमरे अलॉट, मेस नहीं

Wed, 26 Mar 2014 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Wed, 26 Mar 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
University, Kurukshetra, Hostel
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) में सुविधा के नाम पर छात्रों को ठगा जा रहा है। विद्यार्थियों को हॉस्टल में रूम तो अलॉट कर दिए गए हैं, लेकिन मेस पर ताला लटका है।
विज्ञापन


यह हालात पिछले कई महीने से बने हुए हैं। विद्यार्थी दूसरे छात्रावासों की मेस में भोजन करने के लिए विवश हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का शहीद भगत सिंह हॉस्टल बनकर तैयार है।
विज्ञापन


छात्रों को कमरे भी अलॉट कर दिए गए हैं, लेकिन यहां रहने वाले विद्यार्थियों के भोजन का प्रबंध अभी तक नहीं है। विद्यार्थियों के मुताबिक इंटरनेट और सुरक्षा व्यवस्था की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद भगत सिंह हॉस्टल में 265 विद्यार्थी रह रहे हैं। विद्यार्थियों के मुताबिक यहां वाईफाई सुविधा नहीं है। भोजन के लिए चौ. रणबीर सिंह हॉस्टल और प्रताप हॉस्टल में जाना पड़ता है, जबकि उनके छात्रावास में बनी मेस शुरू से ही बंद है।

छात्रों ने कहा कि रात को केवल एक ही सुरक्षाकर्मी हॉस्टल में रहता है, जबकि दिन में कोई भी नहीं होता। दिन के समय सभी छात्र कक्षाओं में होते हैं।

1500 रुपये प्रतिमाह किया जाता है वसूल
प्रत्येक विद्यार्थी से साल में 8000 रुपये शुल्क लिया जाता है। इसके अलावा मेस का शुल्क प्रतिमाह 1500 रुपये अलग से वसूल किए जाते हैं।

उद्घाटन न होने के कारण हो रही समस्या : चीफ वार्डन
केयू के चीफ वार्डन डॉ. सतदेव ने कहा कि हॉस्टल का उद्घाटन अभी तक नहीं हो पाया है। विद्यार्थियों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फिलहाल कमरे अलॉट कर दिए गए हैं।


उद्घाटन होते ही मेस खुल जाएगी। उद्घाटन कब तक होगा, यह पूछने पर डा. सतदेव ने कहा कि अभी आचार संहिता लगने के कारण यह काम अटका हुआ है।

नए सत्र से शुरू होगी मेस : कुलसचिव
केयू कुलसचिव डॉ. केसी रल्हाण ने बताया कि शहीद भगत सिंह हॉस्टल की मेस नए शिक्षा सत्र से शुरू कर दी जाएगी। अभी इस हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को दूसरे छात्रावासों की मेस में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed