{"_id":"68226279071a2af084018824","slug":"university-examinations-begin-under-cctv-surveillance-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-135598-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सीसीटीवी के निगरानी में कुवि की परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सीसीटीवी के निगरानी में कुवि की परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि का श्रीकृष्ण द्वार। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं उससे संबंधित महाविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार से सीसीटीवी की निगरानी में शुरू हो गईं हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकें।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की गईं। इसके अलावा बीसीए छठे सेमेस्टर, बीएड पार्ट-दो, बीएससी, बीफॉर्मेसी और बीपीएड चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं भी हुईं। परीक्षाएं दो शिफ्टों में संचालित की गईं। पहली शिफ्ट सुबह साढे नौ बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से शुरू हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की पहचान सत्यापित करने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष उड़नदस्तों का गठन किया है जो परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके। छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था और चिकित्सीय सहायता की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
शांतिपूर्वक संपन्न हुई परीक्षा
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि पहली परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। नकल विहीन परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अगर ऐसा कोई भी विद्यार्थी पाया जाता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।