फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Union Home Minister Amit Shah can reach Dharmanagari, outline of the program is being decided

Kurukshetra News: धर्मनगरी में पहुंच सकते हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कार्यक्रम की तय की जा रही रूपरेखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah can reach Dharmanagari, outline of the program is being decided
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से  बातचीत करते कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रभारी एवं शिक्षा मंत्री कंवर पाल
कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है, जिसके चलते न केवल बूथ स्तर पर कार्यकर्ता बल्कि राष्ट्रीय स्तर के नेता भी मैदान में आए हुए हैं। कुरुक्षेत्र लोकसभा संसदीय क्षेत्र में भी जल्द ही गृहमंत्री अमित शाह पहुंचेंगे, जो बड़े कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता व अन्य लोगों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम की रूपरेखा पर वीरवार को मंथन किया गया। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर क्लस्टर स्तर की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश के क्लस्टर इंचार्ज कृष्ण पंवार और कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रभारी एवं शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी ने बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन

बैठक में कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला सोनीपत चार लोकसभा क्षेत्रों से भारतीय जनता पार्टी के संसदीय क्षेत्र के विधायक, भाजपा के पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए। दो घंटे तक चली बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय एवं संगठन को लेकर चर्चाएं हुई तो वहीं एक बार फिर मोदी सरकार को लेकर रणनीति तय की गई। शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा संसदीय क्षेत्र में जल्द गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारी के अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई है। गुर्जर ने कहा कि कि लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी के संबंध में चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है, देश के लिए यह बहुत जरूरी है। जिस तरीके से देश आर्थिक महाशक्ति बनकर आगे बढ़ रहा है उसके लिए मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। बैठक में चार लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के बीजेपी विधायक, मंत्री, चुनाव लड़ चुके प्रतिनिधि, जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed