फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Union Education Minister Dharmendra reach Kurukshetra, will address the Vijay Shankhnad rally in Grain Market

CM नायब सैनी का बड़ा एलान: किसानों के 133 करोड़ माफ, अब 14 की जगह 24 फसलें एमएसपी पर खरीदेगी सरकार

Sun, 04 Aug 2024 03:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 04 Aug 2024 03:18 PM IST
सार

सीएम नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र पहुंच गए हैं। रैली में शामिल होने से पहले वे ज्योतिसर में वटवृक्ष की पूजा करने पहुंचे, जिसके नीचे श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का संदेश दिया था। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी रैली में मंच पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Union Education Minister Dharmendra reach Kurukshetra, will address the Vijay Shankhnad rally in Grain Market
कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकार 14 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है, लेकिन अब केंद्र की तर्ज पर 10 और नई फसलों (कुल 24 फसल) को एमएसपी पर खरीदेगी। उन्होंने किसानों के आबियाने (नहरों से सिंचाई) का 133 करोड़ रुपये बकाया माफ करने का एलान किया। साथ ही वर्ष 2023 से पहले के प्राकृतिक आपदा से हुए खराबे के 137 करोड़ रुपये एक सप्ताह के भीतर जारी करने की घोषणा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि थ्री स्टार ट्यूबवेल मोटर बेचने वाली सभी कंपनियां प्रदेश सरकार के पैनल पर होंगी, जिसका लाभ भी किसानों को मिलेगा। किसान अपनी पसंद की कंपनी से ट्यूबवेल के लिए मोटर खरीद सकेंगे। मुख्यमंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र की अनाजमंडी में आयाेजित विजय शंखनाद रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने शंख बजाकर आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की हुंकार भरी।
विज्ञापन


महाभारत की धरती पर रैली के जरिए जहां भाजपा के दिग्गज नेताओं ने अगले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी बिगुल बजाया। वहीं किसानों को साधने के लिए कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 जून को उन्होंने घोषणा की थी, जिसके अनुसार 31 दिसंबर, 2023 तक आवेदन करने वाले सभी किसानों को जल्द ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। यही नहीं बिजली निगम की ओर से किसानों के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसे निगम की ओर से निशुल्क बदला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महाभारत एवं गीता की धरती से अगले विस चुनाव में जीत के लिए शंखनाद किया गया है और अब प्रदेश की हर विधानसभा में अब विजय शंखनाद रैली होगी। इनमें भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनोपयोगी नीतियों व कांग्रेस एवं दूसरे दलों की खामियों को जनता के समक्ष रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिनके अपने बही खाते फटे पड़े हैं वे हमसे हिसाब मांग रहे हैं। हम कांग्रेस को नहीं जनता को हिसाब दे रहे हैं। हमने विकास कार्यों व जनकल्याणकारी नीतियों के जरिए प्रदेश की तकदीर व तस्वीर बदली है।

प्रदेश से भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, भय, निराशा और अविश्वास को खत्म कर लोगों में नई उम्मीद व सोच जागृत की है। हमने पारदर्शिता के साथ काम करते हुए हर वर्ग का विश्वास जीता है। रैली को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब देव, राज्यमंत्री सुभाष सुधा व सांसद नवीन जिंदल ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कृष्ण पाल गुर्जर, डॉ सतीश पूनिया, सुरेंद्र नागर, सांसद नवीन जिंदल, कृष्ण पंवार, कार्तिकेय शर्मा, ओपी धनखड़, कैप्टन अभिमन्यु, सुभाष बराला, सुधा यादव, किरण चौधरी, आत्मप्रकाश मनचंदा, ज्ञान चंद गुप्ता के अलावा प्रदेश के अधिकतर मंत्री, भाजपा सांसद, विधायक व पदाधिकारी मुख्य तौर पर मौजूद रहे।
 

कांग्रेस के पास सिर्फ पिता-पुत्र, हमारा हर नेता कैप्टन : धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षामंत्री एवं हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बल पर हरियाणा में भी हैट्रिक लगनी तय है। इसके लिए जनता भी मन बना चुकी है।


उन्होंने कांग्रेस व हुड्डा को निशाने पर लेते हुए कहा कि हमारे पर हर नेता कैप्टन है, लेकिन कांग्रेस के पास पिता-पुत्र ही हैं। कांग्रेस में यह भी पता नहीं होता कि कौन नेता उनकी अगुवाई करेगा। ऐसे में प्रदेश की जनता कांग्रेस की बातों में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि हिसाब मांगने वाली कांग्रेस खुद बताए कि अपने शासन के दौरान कितने दलितों के घर जलाए, कितने किसानों की जमीन को लुटवाने का काम किया। कितने युवाओं को क्षेत्रवाद का शिकार बनाया। हमें ऐसी पार्टी को हिसाब देने की जरूरत नहीं है। हम जनता को हिसाब देंगे, जिसके लिए आज शंखनाद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed