फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Union Agriculture Minister Shivraj Chauhan Visits Kurukshetra

कुरुक्षेत्र पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री: शिवराज चौहान ने गुरुकुल में प्राकृतिक खेती को देखा, मटर का चखा स्वाद

Sat, 22 Feb 2025 04:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 22 Feb 2025 04:06 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को कुरुक्षेत्र दौरे पर आए हैं। वह दोपहर लगभग तीन बजे गुरुकुल परिसर में पहुंचे। जहां गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया उनका स्वागत। 

विज्ञापन
Union Agriculture Minister Shivraj Chauhan Visits Kurukshetra
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक खेती फॉर्म का अवलोकन करते केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को कुरुक्षेत्र दौरे पर आए हैं। वह दोपहर लगभग तीन बजे गुरुकुल परिसर में पहुंचे। जहां गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया उनका स्वागत। 

विज्ञापन


इसके बाद केंद्रीय मंत्री गुरुकुल के प्राकृतिक खेती फार्म पर भी गए और वहां प्राकृतिक रूप से तैयार किए गए लहसुन की फसल को देखा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र या प्राकृतिक खेती फार्म पर गेहूं से लेकर लहसुन सहित हरा मटर, गाजर, आलू समेत तमाम सब्जियों को उगाने के बारे में जानकारी ली। शिवराज चौहान ने हरा मटर का स्वाद भी चखा। इस उन्होंने कहा कि केमिकल वाले मटर की बजाय प्राकृतिक खेती से उगाया गया मटर बेहद स्वादिष्ट है। उन्होंने सभी फसलों के खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाएगा केंद्र
इस दौरान शिवराज चौहान ने कहा कि प्राकृतिक खेती को अब केंद्र सरकार जन आंदोलन बनाएगी। इसके लिए केंद्रीय स्तर पर बनाई बनाई जाएगी, इस जो जन आंदोलन को आगे बढ़ाएगी। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक खेती फॉर्म का अवलोकन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केमिकल युक्त खेती से छुटकारा पाना चाहिए। केमिकल युक्त खेती करने से ऐसे हालात बन चुके हैं कि हमारे लिए रहने की जमीन भी नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि यह धारणा भी गलत है की प्रकृति खेती में उत्पादन कम होता है। सही तकनीक से प्राकृतिक खेती की जाए तो भरपूर उत्पादन मिल सकता है। हर किसान द्वारा इस खेती को अपनाने की आज जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed