{"_id":"65907d0c216989acc60d2ced","slug":"under-tight-security-4148-appeared-for-cet-1218-remained-absent-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-11233-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कड़ी सुरक्षा में 4148 ने दिया सीईटी , 1218 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कड़ी सुरक्षा में 4148 ने दिया सीईटी , 1218 रहे अनुपस्थित
Sun, 31 Dec 2023 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कड़ी सुरक्षा की बीच शनिवार को 4148 अभ्यर्थियों ने सीईटी ग्रुप सी की परीक्षा दी। वहीं 1218 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के जिला प्रशासन की ओर से 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई।
यह परीक्षा सुबह और सायं के सत्र में आयोजित की गई, सुबह की परीक्षा 10 बजकर 15 मिनट से 12 बजे तक हुई, जबकि सायं के सत्र की परीक्षा तीन बजकर 15 मिनट से पांच बजे तक चली। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से किए गए कड़े बंदोबस्त किए गए थे। जहां परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की तीन लेयर चेकिंग की जा रही थी तो वहीं परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कैमरे लगाए गए थे। परीक्षा के चलते परीक्षा केंद्रों के बाहर मेले जैसा माहौल बना रहा।
सत्र - परीक्षार्थी - उपस्थित - अनुपस्थित
सुबह - 3858 - 2804 - 1054
सायं - 1508 - 1344 - 164
पाठ्यक्रमानुसार रही परीक्षा : अंजू रानी
अभ्यर्थी अंजू रानी ने बताया वह सीईटी ग्रुप सी की परीक्षा देने के लिए कैथल से पहुंची है। सीईटी ग्रुप सी की परीक्षा काफी आसान रही। पूरा पेपर पाठ्यक्रम के अनुसार ही रहा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्न आसान थे। गणित से संबंधित प्रश्न थोड़े मुश्किल रहे।
विज्ञापन
शांतिपूर्ण तरीके से हुई परीक्षा : रोहताश वर्मा
जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा का कहना है कि सीईटी ग्रुप सी के लिए शनिवार को 4148 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1218 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए थे। परीक्षा नकल रहित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।