{"_id":"69d420bcfd3f7d49b507dfda","slug":"under-suspicious-circumstances-a-woman-consumed-poisonous-substance-and-died-during-treatment-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-152827-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव खैरा में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 45 वर्षीय ममता के रूप में हुई है। उन्होंने छाती में जलन और बेचैनी की शिकायत की तो घर पर आया एक रिश्तेदार उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर गया और महिला के पति को फोन कर पूरी जानकारी दी। महिला ने रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दिए बयान में पति सतपाल सिंह ने बताया कि वह वेल्डिंग का काम करते हैं। उनके दो बच्चे हैं- बेटा प्रिंस (20) और बेटी निशा (19)। पिछले सप्ताह ही बेटी निशा का रिश्ता तय किया था और 10 मई को उसकी शादी होनी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। सुबह करीब 8:30 बजे नाश्ता करने के बाद वह टाटकी गांव में ताऊ-चाचा को बेटी की शादी का निमंत्रण देने गए हुए थे। करीब एक घंटे बाद डेरा गांव निवासी उनके जीजा विजय कुमार ने फोन कर बताया कि ममता को छाती में जलन हो रही है।
थोड़ी देर बाद विजय कुमार ने फिर फोन कर बताया कि ममता को बेचैनी हो रही है और वह अपने बेटे रजत के साथ उन्हें निजी अस्पताल ले जा रहे हैं। सतपाल सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी ने घर में कोई जहरीली चीज खा ली थी जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने किसी पर कोई शक नहीं जताया। बाबैन पुलिस ने सतपाल सिंह के बयान पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर ली है।